यूट्यूब चैनल पर 31 साल बाद राजू को उसका परिवार से मिलने की कहानी यूपी से लेकर राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी पहुंच चुकी है। जैसे-जैसे बात लोगों तक पहुंच रही है, वैसे- वैसे मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
अभी तक तो राजू के देहरादून में भी एक परिवार के साथ रहने की बात थी, लेकिन अब यूट्यूब के जरिए साहिबाबाद पुलिस तक पहुंचे एक अनजान जान कमेंट ने राजू की गुत्थी को फिर उलझा दिया है। अब राजस्थान के सीकर में भी एक परिवार के साथ उनका 13 साल से लापता बेटा बनकर रहने की बात सामने आई है।
असल में एक समाचार चैनल ने राजू के परिवार से मिलने की खबर अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की थी। खबर जब राजस्थान के सीकर पहुंची तो राजस्थानी ताऊ नाम से संचालित एक यूट्यूब चैनल की ओर से उस वीडियो पर कमेंट किया गया।
एसीपी, साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सीकर में परिवार के रहने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए मिली है। जांच करते हुए पुलिस ने एक नंबर भी ट्रेस किया है।
वीडियो पर यह किया गया है कमेंट कमेंट करने वाले ने लिखा है कि “मेरे चाचा करीब 13 साल पहले लापता हो गए थे। तीन महीने पहले यह लड़का सीकर थाने पहुंचा था। यहां उसने खुद को 13 साल पहले लापता होना बताया और हिमाचल में प्रताड़ित होने की बात कही। लापता युवक के मिलने की सूचना पर मेरे दादा-दादी वहां पहुंचे तो राजू ने उन्हें पहचान कर परिवार बताया। तीन महीने तक वह हमारे परिवार में रहा और हर रोज संपत्ति बंटवारे को लेकर झगड़ा करके सताता रहा।” इस कमेंट के बाद राजू की गुत्थी फिर उलझ गई। पहले देहरादून फिर गाजियाबाद और अब सीकर की कहानी ने मामले का रुख ही बदल दिया है। वहीं गाजियाबाद पुलिस की एक टीम को राजस्थान के सीकर भेजा जा रहा है।
जांच के लिए सैंपल लिया राजू शहीदनगर निवासी तुलाराम का 31 साल पहले लापता हुआ बेटा भीम सिंह है या कोई बहरूपिया इस राज से करीब एक सप्ताह बाद पर्दा उठ जाएगा। मंगलवार सुबह पुलिस की कड़ी निगरानी में राजू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। साथ ही उसके तथाकथित पिता तुलाराम को भी बुलाया गया। यहां दोनों के ब्लड सैंपल लिए गए। हालांकि इससे पहले ही पुलिस चालाकी से सैंपल के लिए राजू के बाल ले चुकी थी। वहीं पुलिस को उस नंबर की सीडीआर भी मिल गई है, जिसे राजू देहरादून से लेकर इंदिरापुरम आने तक इस्तेमाल कर रहा था। इसमें करीब 15-16 नंबर मिले हैं जो डायल किए गए थे।
यूट्यूब चैनल पर 31 साल बाद राजू को उसका परिवार से मिलने की कहानी यूपी से लेकर राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी पहुंच चुकी है। जैसे-जैसे बात लोगों तक पहुंच रही है, वैसे- वैसे मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
अभी तक तो राजू के देहरादून में भी एक परिवार के साथ रहने की बात थी, लेकिन अब यूट्यूब के जरिए साहिबाबाद पुलिस तक पहुंचे एक अनजान जान कमेंट ने राजू की गुत्थी को फिर उलझा दिया है। अब राजस्थान के सीकर में भी एक परिवार के साथ उनका 13 साल से लापता बेटा बनकर रहने की बात सामने आई है।
असल में एक समाचार चैनल ने राजू के परिवार से मिलने की खबर अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित की थी। खबर जब राजस्थान के सीकर पहुंची तो राजस्थानी ताऊ नाम से संचालित एक यूट्यूब चैनल की ओर से उस वीडियो पर कमेंट किया गया।
एसीपी, साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सीकर में परिवार के रहने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए मिली है। जांच करते हुए पुलिस ने एक नंबर भी ट्रेस किया है।
National-Badrinath: बद्रीनाथ धाम मार्ग पर महाजाम! सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां..घंटों फंस रहे हैं लोग – #INA
17 minutes ago
सीएम रेखा गुप्ता ने की जल आपूर्ति पर समीक्षा बैठक:हरियाणा से अतिरिक्त जल आपूर्ति, 980 टैंकर- 6,000 से ज्यादा दैनिक ट्रिप के माध्यम से लोगों को राहत- INA NEWS
20 minutes ago
World News: मिस्र ने इजराइल को चेतावनी दी है कि गाजा में खतरनाक तनाव से युद्धविराम को खतरा है – INA NEWS
21 minutes ago
International- मैंने इबोला वार्ड के अंदर क्या देखा -INA NEWS
36 minutes ago
World News: मर्ज़ की पार्टी चाहती है कि बुजुर्ग जर्मन देखभाल के लिए घर बेचें – INA NEWS
38 minutes ago
Sport : टीम इंडिया का एशियन गेम्स 2026 में कौन होगा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा चांस #INA