Tach – धड़ाम से गिर गई Motorola के 7000mAh बैटरी वाले इस धांसू फोन की कीमत, फ्लिपकार्ट सेल में बंपर डील

फ्लिपकार्ट पर एक से बढ़ कर एक ऑफर्स की भरमार है. ऐसे में नया फोन खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है. वैसे तो अलग-अलग ब्रांड के फोन पर डील्स और डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है. लेकिन बेस्ट ऑफर के तहत मोटोरोला के दमदार फोन को काफी अच्छी छूट पर खरीदने का मौका है.

यहां हम बात कर रहे हैं Moto G37 Power की. जी हां मोटोरोला के इस फोन को 43% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं इसके 4जीबी,128जीबी वेरिएंट को 48% डिस्काउंट के बाद 15,999 रुपये की कीमत पर घर लाया जा सकता है.

इतना ही नहीं फोन के हाई वेरिएंट 8जीबी,128जीबी स्टोरेज को 47% की छूट के बाद 47% डिस्काउंट के बाद घर लाया जा सकता है. खास बात ये है कि डिस्काउंट के अलावा भी फोन पर अलग-अलग बैंक कार्ड ऑफर भी हैं.

फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक, फ्लिपकार्ट SBI, UPI BHIM ऐप से खरीदारी करने पर डिस्काउंट भी मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे हैं फोन के सभी फीचर्स…

Moto G37 Power के फीचर्स
फोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक जाती है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है. फोन में 4GB और 8GB LPDDR4X RAM के ऑप्शन मिलते हैं. वहीं 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

7000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी खासियत
Moto G37 Power की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh बैटरी है. कंपनी ने इसमें 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं.

कैमरा और बाकी फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो PDAF और Quad Pixel तकनीक के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन Android 16 पर बेस्ड Moto Hello UI पर चलता है. इसके अलावा इसमें IP64 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.4, Wi-Fi, USB Type-C और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.


Source link

Back to top button