Sport : पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, जानिए किसे मिली टीम की कप्तानी #INA

ICC Women’s T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. ये टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने वाली है. फातिमा सना की लीडरशिप में पाकिस्तान ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले T20 वर्ल्ड कप टाइटल की उम्मीद के साथ उतरेगा. उसका पहला ही मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के साथ होने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका दिया है, आइए इस बारे में जानते हैं.
पाकिस्तान के लिए डेब्यू करेंगी ये खिलाड़ी
पाकिस्तान ने आने वाले आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 मेंबर वाली टीम का ऐलान किया है, जिसकी लीडरशिप फातिमा सना करेंगी. इस टीम में पांच खिलाड़ी हैं जो विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाली हैं. उनमें आयमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब का नाम शामिल हैं.
Pakistan gear up for a shot at maiden Women’s #T20WorldCup glory with a strong 15-member squad 💪
Details 👉 https://t.co/DsTKpZR0yx pic.twitter.com/6gXgWbLRu8
— ICC (@ICC) May 16, 2026
गुल फिरोजा, जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खत्म हुई ODI सीरीज में दो शतक लगाए अपने दूसरे टी20 वर्ल्ड कप में टॉप ऑर्डर को मजबूत करेंगी. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली और बल्लेबाज आयशा जफर दूसरी खिलाड़ी हैं जिनसे पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को आगे बढ़ाने का काम संभालने की उम्मीद है.
नतालिया परवेज, इरम जावेद, आलिया रियाज और सायरा जबीन कुछ ऐसे ऑप्शन हैं जो मिडिल ऑर्डर में काम आ सकते हैं. लेकिन जैसा कि पहले भी साबित हो चुका है, पाकिस्तान की मजबूती उसकी बॉलिंग ही रही है. सादिया इकबाल, नशरा संधू, तुबा हसन और रमीन शमीम स्पिन अटैक को लीड करेंगी, जबकि फातिमा, डायना बेग और तस्मिया रुबाब पेस लाइनअप को बूस्ट करेंगी.
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का स्क्वाड
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, इमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जाबिन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
Five players are set for their maiden Women’s #T20WorldCup after being named in Pakistan’s 15-member squad 🙌
Details 👇https://t.co/DsTKpZR0yx
— ICC (@ICC) May 16, 2026
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले यही टीम 28 मई से शुरू होने वाली आयरलैंड और वेस्ट इंडीज की ट्राई-सीरीज में खेलेगी. पाकिस्तान ने अब तक विमेंस T20 वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में हिस्सा लिया है, लेकिन अभी तक नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंच पाई है, और इस टूर्नामेंट में बेहतर करने की कोशिश करेगी.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मैच –
- पाकिस्तान बनाम इंडिया, 14 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम
- पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, 17 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, 20 जून, हैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टन
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 23 जून, हेडिंग्ले, लीड्स
- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, 27 जून, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
ये भी पढ़ें : ‘सब टाइमिंग का मामला है, मैं चाहता हूं वो…’ RCB के स्टार खिलाड़ी पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, जानिए किसे मिली टीम की कप्तानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









