नारनौल में बंद मकान में घुसे चोर:सोने-चांदी के जेवर और कैश ले गए; डॉक्टर बेटे के पास दिल्ली गया था मालिक- INA NEWS

महेंद्रगढ़ जिले में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। मामले में थाना सदर नारनौल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भुषण कला निवासी कैप्टन प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 मई 2026 को अपने डॉक्टर बेटे के पास दिल्ली गए हुए थे। घर के बाहर लगे पौधों में पानी देने के लिए उन्होंने गेट की चाबी रिंकू पुत्र विजय कुमार को दे रखी थी। मकान का ताला टूटा मिला 27 मई की सुबह करीब 8 बजे रिंकू जब पौधों में पानी देने पहुंचा तो उसने देखा कि बाहर रखी इन्वर्टर बैटरी का पानी और ढक्कन बिखरे पड़े हैं। इसके बाद उसने मुख्य गेट की जांच की तो घर का ताला टूटा मिला। पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना रिंकू ने तुरंत प्रताप सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी सोमदत्त शर्मा और राकेश पुत्र महेंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना सदर नारनौल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 40 हजार रुपए कैश ले गए प्रताप सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली से घर पहुंचे और सामान की जांच की। जांच में घर से 40 हजार रुपए कैश, डेढ़ तोले सोने की चेन, चांदी के 2 बिस्कुट, चांदी के 10 सिक्के, चार गैस सिलेंडर, एक इन्वर्टर और उसकी बैटरी चोरी मिली। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज मामले की जांच के लिए पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत मुकदमा नंबर 120 दर्ज कर लिया है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button