Tach – कपड़ों के जिद्दी दाग को छूमंतर कर देगी ये नई टॉप लोड वाशिंग मशीन, 7kg से 12kg तक है कपैसिटी

Last Updated:
Bosch ने भारत में नई फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वाशिंग मशीन लॉन्च की हैं. 7kg से 12kg क्षमता वाले इन मॉडल्स में PowerWave Wash, Vario Drum, Dual Lint Filter और 10 स्मार्ट वॉश प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानें इसकी खासियतें और डिजाइन डिटेल्स…
प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट वॉश प्रोग्राम के साथ नई Bosch मशीनें
बॉश ने भारत में अपनी नई फुली ऑटोमैटिक टॉप लोग वाशिंग मशीन सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस नई रेंज को छोटे परिवारों से लेकर बड़े परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया है. नई सीरीज में 7kg से लेकर 12kg तक की क्षमता वाले मॉडल्स शामिल हैं.
बॉश की नई ATL वाशिंग मशीन सीरीज में पावरवेव वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये टेक्नोलॉजी कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है. इसमें 5-फिल पल्सेटर सिस्टम मिलता है, जो पानी को कई दिशाओं में तेज स्पीड से घुमाता है और कपड़ों की गहराई तक सफाई करता है.
इसके अलावा, मशीन में डुअल लिंट फिल्टर भी दिया गया है. ये फीचर कपड़ों से निकलने वाले रेशों और धूल को बेहतर तरीके से फिल्टर करता है, जिससे कपड़े ज्यादा साफ रहते हैं.
Vario Drum और 10 स्मार्ट वॉश प्रोग्राम
नई बॉश वॉशिंग मशीनों में वेरियो ड्रम डिजाइन दिया गया है, जो कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है. इसके साथ 10 इंटेलिजेंट वॉश प्रोग्राम्स भी मिलते हैं, जिससे यूजर्स अलग-अलग तरह के कपड़ों के हिसाब से वॉश मोड चुन सकते हैं.
प्रीमियम डिजाइन और टच कंट्रोल
डिजाइन के मामले में भी बॉश ने इस बार खास ध्यान दिया है. मशीन में टेंपर्ड ग्लास लिड और डार्क लेक, ब्लैक पर्ल और ग्रे जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन दिए गए हैं.
इसके अलावा इसमें डेलाइट विजिबिलिटी वाला डिस्प्ले और टच कंट्रोल्स भी मिलते हैं, जिससे इसका इस्तेमाल और आसान हो जाता है.
किन लोगों के लिए है यह रेंज?
ये नई सीरीज उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो एंट्री-लेवल फुली ऑटोमैटिक मशीन खरीदना चाहते हैं, वहीं बड़े परिवारों के लिए हाई-कैपेसिटी मॉडल्स भी उपलब्ध हैं.
हालांकि कंपनी ने अभी इन मशीनों की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इन्हें जल्द ही भारतभर के इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और अन्य सेल्स चैनलों पर उपलब्ध कराया जाएगा.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link








