Sport : 'दुनिया ने आपका टैलेंट देखा, देश आपमें भविष्य…' संजीव गोयनका के वैभव सूर्यवंशी ने छुए पैर, फैंस बोले पंत को भी कुछ सिखाओ #INA

Sanjiv Goenka and Vaibhav Sooryavanshi : संजीव गोयनका ने वैभव सूर्यवंशी के लिए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें से एक तस्वीर में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले के बाद लखनऊ सुपर जगायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के पैर छुते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में वैभव और संजीव गोयनका आपस में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों को हंसते हुए देखा जा सकता है.  

वैभव सूर्यवंशी ने LSG के हाथों से छीन ली जीत

वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली.  उन्होंने 38 बॉल में 7 चौके और 10 चौकों के साथ 93 रनों विस्फोटक पारी खेली. इस पारी की बदौलत वैभव ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों से जीत छीन ली.

संजीव गोयनका ने वैभव सूर्यवंशी के लिए किया पोस्ट

इस मैच में हार के बाद संजीव गोयनका ने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी के लिए पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘दुनिया ने आपका टैलेंट देखा है. देश आपमें भविष्य देखता है. यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी पहले से ही बहुत छोटे कंधों पर है, वो भी बहुत काबिल कंधों पर है. अपनी मासूमियत बनाए रखें, अपनी काबिलियत को निखारते रहें, और दुनिया आपके कदमों में होगी. आपके लिए दुआएं, आशीर्वाद और प्यार, वैभव’.

संजीन गोयनका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ फैंस उनके इस पोस्ट से काफी खुश हैं. कुछ उनकी टीम और उनके कप्तान ऋषभ पंत पर तंज कस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ऋषभ पंत को भी कुछ सिखाओ, बिहारी बाबू.. तो वहीं एक यूजर ने क्या बोलो गोयनका बोलो मैं सुन रहा हूं.

गोयनका ने मार्श के लिए भी किया कमेंट

इसके अलावा संजीव गोयनका ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श के लिए भी एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘मिच और इंग्लिस की क्या पार्टनरशिप थी. दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग, कॉन्फिडेंस और फ्लो देखने लायक था. दोनों की शानदार इनिंग्स’.

मार्श और इग्लिस ने मचाया धमाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस मैच में मिशेल मार्श ने 57 बॉल में 11 चौके और 5 छक्को के साथ 96 रन बनाए. वहीं जोस इगलिस ने 29 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 35 रनों की पारी आई. इसकी बदौलत उनकी टीम 220 रनों तक पहुंची लेकर फिर भी 7 विकेट से मैच हार गई.

ये भी पढ़ें : सुनहरा मौका! वैभव सूर्यवंशी बस ये काम करते ही रचेंगे इतिहास, यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ करेंगे बड़ा कमाल

'दुनिया ने आपका टैलेंट देखा, देश आपमें भविष्य…' संजीव गोयनका के वैभव सूर्यवंशी ने छुए पैर, फैंस बोले पंत को भी कुछ सिखाओ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button