यूपी और झारखंड में स्कूलों की टाइमिंग बदली:एमपी के नौगांव में पार 44.3°C पहुंचा; असम में तेज बारिश, 1 की मौत- INA NEWS

देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा में हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा 40°C को पार कर गया। जोधपुर में सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 44.4°C और वाराणसी में 44°C दर्ज किया गया। झारखंड में भी सरकार ने आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन और बैतूल में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं छतरपुर जिले में पारा रिकॉर्ड 44.3°C पर पहुंच गया। बिहार के कैमूर में सोमवार को तापमान 43°C के करीब रहा। बक्सर में 10 स्टूडेंट बेहोश हो गए। असम के गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और एक महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई। ओडिशा में 14 स्थानों पर तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच हीटवेव का असर रहेगा। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 अप्रैल: 23 अप्रैल:

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button