Sport : 'सब टाइमिंग का मामला है, मैं चाहता हूं वो…' RCB के स्टार खिलाड़ी पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा? #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव की और बढ़ चला है. अब तक आईपीएल 2026 के कुल 59 मैच खेले जा चुके हैं. आज यानी 16 मई (शनिवार) को आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हुए इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है.
भारत के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर आर. अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बांए हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पडिक्कल को भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट स्क्वाड में शामिल करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि पडिक्कल भारत के लिए नंबर 3 पर खेलने के प्रबल दावेदार हैं.
रविचंद्रन अश्विन ने देवदत्त पडिक्कल पर दिया बड़ा बयान
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘मैं चाहता हूं कि देवदत्त पडिक्कल टेस्ट क्रिकेट में भारत के नंबर 3 पर हों. उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की है और वह भारत के लिए मौजूदा टेस्ट खिलाड़ी बनने के हकदार हैं. उन्हें लंबे समय तक मौका दिया जाना चाहिए’.
अश्विन ने आगे कहा कि, ‘आप उनके छक्के देखें तो यह सब टाइमिंग का मामला है. जब मैं उनकी बैटिंग देखता हूं, तो मुझे लगता है कि उनमें दिनेश कार्तिक की थोड़ी छाप है. वह स्पिनरों के खिलाफ बहुत एक्टिव रहते हैं. वह राजस्थान रॉयल्स में मेरे साथ थे और उस समय वह स्पिनरों को बैकफुट पर खेलते थे. अब वह रिवर्स स्वीप और स्वीप खेलते हैं. वह पैरों का भी इस्तेमाल करते हैं’.
🚨Ravichandran Ashwin wants RCB star . be india’s No.3 in Test cricket🚨
Ashwin said:🗣️
“I want Devdutt Padikkal . be India’s No. 3 in Test cricket. He has batted so well, and he deserves . be an incumbent Test player for India. He should be given a long-term chance,
If you… pic.twitter.com/ONuLpr3ADH
— Shanu (@Shanu_3010) May 16, 2026
आईपीएल 2026 में देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन
इस सीजन आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 12 मैचों की 11 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 367 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 38 चौके और 20 चौके लगाए हैं. उनका औसत 36.70 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 172.30 का रहा है.
𝗜𝗻𝘀𝘁𝗮𝗻𝘁 𝗜𝗺𝗽𝗮𝗰𝘁 𝗗𝗗𝗣. 💪
He came, he saw, and he scored a boundary off the first ball. (AGAIN). 🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvKKR pic.twitter.com/FXjd82bFs3
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 14, 2026
भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन
देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेला है. उन्होंने भारत के लिए 2024 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 3 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से 90 रन बनाए हैं. वो टीम इंडिया के लिए 2 टी20 मैच भी खेल चुके हैं, जहां उनके नाम 38 रन दर्ज हैं. पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल के साथ लगातार धमाल मचा रहे हैं.
ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ 2 विकेट लेकर 30 वर्षीय गेंदबाज के सिर सजेगा ताज
'सब टाइमिंग का मामला है, मैं चाहता हूं वो…' RCB के स्टार खिलाड़ी पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








