ट्रम्प का फाइटिंग कंपनी चीफ को प्रवक्ता बनने का ऑफर:कहा- अपने फाइटर्स को साथ लेकर आना, ताकि पागल लेफ्ट से हमारी रक्षा कर सकें- INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दोस्त और UFC (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) के प्रमुख डाना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने का ऑफर दिया है। ट्रम्प ने डाना व्हाइट से कहा कि वे अपने साथ कुछ UFC फाइटर्स को भी असिस्टेंट बनाकर ला सकते हैं। उन्होंने लिखा, ‘हमें इन लोगों की जरूरत है, ताकि वे पागल लेफ्ट से हमारी रक्षा कर सकें।’ डाना व्हाइट शनिवार को लंदन में एक बॉक्सिंग इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे ट्रम्प के ऑफर के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि वह लंदन से सीधे वॉशिंगटन जाएंगे और सोमवार को राष्ट्रपति से मिलेंगे। ट्रम्प और UFC चीफ की दोस्ती काफी पुरानी ट्रम्प और डाना व्हाइट की दोस्ती काफी पुरानी है। राजनीति में आने से पहले ट्रम्प ने UFC को अपने होटल और प्रॉपर्टी में फाइटिंग इवेंट आयोजित कराने की इजाजत दी थी। उस समय कई लोग इस खेल की आलोचना करते थे। इसके बदले डाना व्हाइट कई बार ट्रम्प के समर्थन में खुलकर बोल चुके हैं। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भी उन्होंने ट्रम्प के पक्ष में भाषण दिया था। डाना व्हाइट ने भी माना कि कई बार उन्हें खुद यकीन नहीं होता कि उनका खेल इस स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी वह सोचते हैं कि मैं आखिर करता क्या हूं? क्योंकि आज दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति खुद UFC का सबसे बड़ा प्रमोटर बन चुका है। ट्रम्प ने दोस्तों और समर्थकों को दिए बड़े सरकारी पद ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई अहम सरकारी पदों पर ऐसे लोगों को नियुक्त किया है, जिन्हें उन जिम्मेदारियों को संभालने का पहले से खास अनुभव नहीं रहा है। इनमें उनके करीबी दोस्त, टीवी पर नजर आने वाले चेहरे, कारोबारी और लंबे समय से उनका समर्थन करने वाले नेता शामिल हैं। आमतौर पर सरकार में बड़े पदों पर ऐसे लोगों को रखा जाता है, जिन्हें उस विभाग या काम की अच्छी समझ हो और जो पहले उस क्षेत्र में काम कर चुके हों। लेकिन ट्रम्प ने कई मामलों में इस परंपरा से अलग रास्ता अपनाया है। उन्होंने ऐसे लोगों पर भरोसा जताया है, जो उनके करीबी हैं और मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे हैं। इससे उनकी नियुक्तियों में एक खास पैटर्न दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि ट्रम्प के लिए किसी व्यक्ति का उनके प्रति भरोसेमंद होना और उनका समर्थन करना भी उतना ही अहम है, जितना उस पद के लिए उसका अनुभव और जानकारी। इन नियुक्तियों को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं कि क्या सिर्फ करीबी होने के आधार पर इतने बड़े सरकारी पदों की जिम्मेदारी देना सही है। चुनाव में हार के बाद ट्रम्प प्रशासन में बदलाव ट्रम्प का यह ऑफर ऐसे समय आया है, जब उनके प्रशासन में बड़े बदलाव हो रहे हैं। मंगलवार को हुए मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान हुआ। डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने उन इलाकों में भी जीत दर्ज की, जहां दशकों से रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा था। इन नतीजों के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण खो दिया। शुक्रवार को ट्रम्प ने अपने लंबे समय से सलाहकार रही सूसी वाइल्स को हटाकर स्टीफन मिलर को अगला चीफ ऑफ स्टाफ बनाने का ऐलान किया। सूसी वाइल्स को ट्रम्प के फैसलों पर लगाम लगाने वाली सलाहकार के तौर पर देखा जाता था। वहीं, स्टीफन मिलर ट्रम्प प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों के प्रमुख रणनीतिकार हैं। वह राष्ट्रपति के सबसे करीबी सहयोगियों में शामिल हैं। 5 दिन में ही छोड़ना पड़ा नई प्रेस सेक्रेटरी को पद डाना व्हाइट को ऑफर देने से पहले ट्रम्प ने केटी जकारिया को प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी थी। जकारिया एक्सपर्ट के रूप में लगातार टीवी पर आती रही हैं। ट्रम्प TV पर उनके बात रखने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए थे। हालांकि, पत्रकारों के सामने अपनी पहली और इकलौती प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह असहज नजर आईं। एक सवाल पर अपने पति को उन्होंने गलती से माय प्रेसिडेंट कह दिया था। उनके वकील होने की योग्यता पर सवाल उठे थे। पद संभालने के पांच दिन बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया। इससे पहले कैरोलिन लेविट अगस्त के आखिर में यह पद छोड़ चुकी थीं। उनके जाने के बाद से व्हाइट हाउस में प्रेस सेक्रेटरी का पद खाली था। फिलहाल ट्रम्प के पास कोई मुख्य प्रवक्ता नहीं है। ट्रम्प और डाना व्हाइट की पुरानी दोस्ती ट्रम्प और डाना व्हाइट के बीच लंबे समय से दोस्ती है। जनवरी 2025 में दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रम्प कई UFC मुकाबलों में व्हाइट के साथ शामिल हो चुके हैं। जून में ट्रम्प ने अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने और अपने 80वें जन्मदिन के मौके पर व्हाइट और UFC को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आमंत्रित किया था। इस दौरान व्हाइट हाउस के पास एक खास ऑक्टागन बनाया गया था। यह आठ कोनों वाला रिंग होता है, जिसमें UFC के मुकाबले होते हैं। इसके ऊपर ‘द क्लॉ’ नाम का अंतरिक्ष यान जैसा दिखने वाला विशाल धातु का ढांचा बनाया गया था। इसमें लाइट, साउंड सिस्टम और बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं। कार्यक्रम के बाद डाना व्हाइट ने कहा था, ‘यह शानदार अनुभव था। ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ था।’ डाना व्हाइट 2016, 2020 और 2024 में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलनों में भी भाषण दे चुके हैं।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |