ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला:दिवाली कार्यक्रम में हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी की, कहा- देश से निकलो- INA NEWS

अमेरिका में हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत का मामला सामने आया है। सिएटल में दिवाली मना रहे भारतीयों के कार्यक्रम में ट्रम्प समर्थक पहुंच गए। उसके हाथों में कुछ पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- ‘सभी भारतीयों को देश से निकालो’ और ‘हिंदू ईसाइयों की जगह ले रहे हैं।’ ट्रम्प समर्थकों ने आरोप लागाया है कि मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार के पीछे भारतीयों का हाथ है। जब यह घटना हुई उस समय बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे थे। प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी देखकर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाला। इस घटना पर भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दिवाली एक अहम त्योहार है। हिंदू समुदाय को बिना किसी डर के अपना त्योहार मनाने का हक है। हमारे शहर और देश में नफरत फैलाने वाली ऐसी हरकतों की कोई जगह नहीं है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… हिंदुओं पर डेमोक्रेट्स को जिताने का आरोप लगाया भारतीयों के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में से एक की पहचान जैक लैंग के रूप में हुई है। वह राष्ट्रपति ट्रम्प का समर्थक है।कार्यक्रम से बाहर निकाले जाने के बाद जैक लैंग ने हिंदुओं पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। उसने कहा कि हिंदुओं ने टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी को जिताने में मदद की है। लैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दिवाली कार्यक्रम में एंटीफा और हिंदू समुदाय के दर्जनों लोगों ने उस पर और उसके साथियों पर हमला किया। उसने दावा किया कि लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका झंडा तोड़ दिया। कार्यक्रम के बाहर उसने कहा कि वे अमेरिका के टेक्सास और वॉशिंगटन में ईसाइयों की जगह हिंदुओं के बढ़ते प्रभाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। हिंदू संगठन ने दूसरे कार्यक्रमों के लिए अलर्ट जारी किया नॉर्थ अमेरिका के हिंदुओं के संगठन ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (CoHNA) ने भी इस घटना पर चिंता जताई। संगठन के मुताबिक, जैक लैंग और थॉमस एलन नाम के दो प्रदर्शनकारी उस वक्त कार्यक्रम में पहुंचे, जब वहां बच्चे प्रस्तुति दे रहे थे। संगठन ने बताया कि दोनों के हाथों में हिंदुओं और भारतीयों के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर थे। संगठन ने सिएटल और आसपास के इलाकों में रहने वाले हिंदुओं से सतर्क रहने की अपील की है। उसका कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने दूसरे दिवाली कार्यक्रमों में भी पहुंचकर विरोध करने की बात कही है। ————————– यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीयों के साथ दिवाली मनाई: ओवल ऑफिस में दीया जलाया, हनुमान चालीसा भेंट की गई; ‘जुग-जुग जिओ’ का आशीर्वाद मिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के अधिकारियों और कारोबारियों के साथ ओवल ऑफिस में दीया जलाया। उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई।पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button