सिकटा थाना द्वारा 13.150 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार ।
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार।
बेतिया। पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देशानुसार जिला मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु जिला में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 5 फरवरी 25 को 23:15 बजे सिकटा थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बरदही गांव तीन मुहानी के पास छापामारी कर 13.150 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में सिकटा थाना कांड संख्या 16/25 दिनांक 6.2.25 अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Table of Contents
गिरफ्तारी
1. जितेंद्र कुमार सिंह पिता आनंद किशोर सिंह ग्राम सरिसवा बाजार थाना मझौलिया जिला पश्चिमी चंपारण बेतिया।
2. राकेश कुमार पिता बिंदेश्वरी साह ग्राम जल माहिया थाना पोखरिया जिला परसा नेपाल।
बरामदगी
1. 13.150 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा)