केंद्रीय राज्यमंत्री मल्होत्रा ने किया 'स्मार्ट सब स्टेशन' का उद्घाटन:पूर्वी दिल्ली को 2 परियोजनाओं की सौगात; बोले-दिल्लीवासियों को मिलेगी भरोसेमंद, सस्ती और ग्रीन बिजली- INA NEWS

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को पूर्वी दिल्ली की जनता को 2 बड़ी परियोजनाओं का उपहार दिया। उन्होंने दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद, विधायक ओमप्रकाश शर्मा, विधायक रवि नेगी और बीवाईपीएल (BYPL) के अधिकारियों की उपस्थिति में गांधी नगर में रिमोट का बटन दबाकर ‘स्मार्ट पेड माउंटेड सब स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस आधुनिक सब स्टेशन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ बिजली पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को भरोसेमंद (रिलायबल), सस्ती (अफोर्डेबल), स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल (ग्रीन) बिजली देना है। पावर सेक्टर में 1,427 करोड़ का भारी निवेश केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए दीर्घकालिक और दूरदर्शी योजना के तहत काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में केवल एक वर्ष के भीतर पावर सेक्टर में 1,427 करोड़ रुपए का कैप्स (Capital Expenditure) निवेश किया गया है। इस भारी निवेश का उद्देश्य न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करना है, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली बिजली की मांग के लिए एक बेहद मजबूत और आधुनिक बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) तैयार करना भी है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button