यूपी – Auraiya: पिता की डांट से दुखी किशोर ने लगाया फंदा, शव देख बेहाल हुए परिजन – INA

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सेऊपुर में सोमवार की रात एक 15 वर्षीय किशोर का शव घर के ही कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में पिता के डांटने की बात सामने आई है। गांव सेऊपुर निवासी चंद्रभान राजपूत का 15 वर्षीय बेटा कोमल राजपूत सोमवार की रात परिजन के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था।
रात में किसी समय किशोर ने कमरे में रखे दुपट्टे का फंदे से लटक कर जान दे दी। देर रात परिजन की नजर फंदे पर लटके कोमल पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजन के घटना के बारे में पूछताछ की। जांच में पिता के डांटने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद . की कार्रवाई की जाएगी।