यूपी – Raksha Bandhan 2026: सोने-चांदी की राखी से खास बनाएंगे त्योहार, कीमत पांच से 50 हजार तक, बाजार हुए गुलजार – INA

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर राखियों और उपहारों की नई रेंज सज गई है। सराफा बाजार में सोने और चांदी की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। वहीं मोबाइल शोरूम में भी नए फोन की बुकिंग शुरू हो गई है। भाई बहनों को राखी के साथ महंगे मोबाइल उपहार में देने की तैयारी कर रहे हैं।