भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिसंबर माह में बूथ समितियों के साथ मंडल, महानगर व जिला अध्यक्षों को चुनाव होगा। इस माह अंत तक भाजपाइयों को नए महानगर और जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे।
खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा नेता संगठन के चुनाव में जुट गए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने कुछ दिन पहले ही महानगर चुनाव अधिकारी के पद पर सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर और जिला चुनाव अधिकारी के पद पर सत्यपाल सैनी को नियुक्त किया है। चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है।
एक से पांच दिसंबर तक बूथ समितियां बनेंगी। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसके बाद 30 दिसंबर तक महानगर और जिलाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। महानगर के सह चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस माह के अंत तक महानगर के चुनाव हो जाएंगे।
महानगर की कार्यशाला आज, जिले की पांच दिसंबर को
संगठन के चुनाव के तहत भाजपा महानगर की कार्यशाला 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे कयामपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर होगी। इसमें महानगर चुनाव अधिकारी राजीव गुंबर मौजूद रहेंगे। महानगर के सह चुनाव अधिकारी मानव महाजन ने बताया कि महानगर के सभी आठ मंडलों के अध्यक्षों और मंडल चुनाव अधिकारियों के साथ मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यशाला में बुलाया गया है। जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला ने बताया कि जिले की कार्यशाला पांच दिसंबर को जिला कार्यालय पर होगी, जिसमें जिले के 27 मंडलों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
दिल्ली, लखनऊ की दौड़ लगा रहे नेता भाजपा में मंडल, महानगर और जिला अध्यक्ष पद को पाने के लिए नेता पूरा दम लगाए हुए हैं। इसके लिए लखनऊ और दिल्ली तक की दौड़ लगाई जा रही है। सभी आठ मंडलों, महानगर और जिला स्तर पर जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा जा रहा है। चर्चा है कि जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण और जाट नेता दावेदारी कर रहे हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष पद पर वैश्य और ब्राह्मण नेता दावेदारी कर रहे हैं।
भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिसंबर माह में बूथ समितियों के साथ मंडल, महानगर व जिला अध्यक्षों को चुनाव होगा। इस माह अंत तक भाजपाइयों को नए महानगर और जिलाध्यक्ष मिल जाएंगे।
खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा नेता संगठन के चुनाव में जुट गए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने कुछ दिन पहले ही महानगर चुनाव अधिकारी के पद पर सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर और जिला चुनाव अधिकारी के पद पर सत्यपाल सैनी को नियुक्त किया है। चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है।
एक से पांच दिसंबर तक बूथ समितियां बनेंगी। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसके बाद 30 दिसंबर तक महानगर और जिलाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। महानगर के सह चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस माह के अंत तक महानगर के चुनाव हो जाएंगे।
World News: अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से जहाजों का मार्गदर्शन करने की योजना रोक दी – INA NEWS
5 minutes ago
International- जापान के ताकाइची ने ऑस्ट्रेलिया और वियतनाम के दौरे में ताकत और स्थिरता की वकालत की -INA NEWS
24 minutes ago
Sport : 'अब कोई गलती नहीं कर सकते, वरना…' CSK के खिलाफ हार से टूटे अक्षर पटेल, जानिए दिल्ली के कप्तान ने किसे ठहराया दोषी #INA
31 minutes ago
National-ममता बनर्जी थीं रुकावट, अब सुवेंदु करेंगे समाधान! बंगाल चुनाव नतीजों पर बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी का तीस्ता जल समझौते पर बड़ा बयान – #INA
37 minutes ago
भास्कर अपडेट्स:पुणे में नाना ने 9 साल की नातिन से दुष्कर्म की कोशिश की; भीड़ ने पुलिस के हवाले किया- INA NEWS
43 minutes ago
Tach – Pixel 11 में बड़ा ट्विस्ट: कैमरा तो होगा और भी पावरफुल पर RAM में हो गया बड़ा ‘खेला’