Sport : IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने कितनी बार खेला है क्वालीफायर 2, जानिए इस बड़े मैच में कैसा रहा उनका प्रदर्शन #INA

IPL 2026: भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 का धूम-धड़ाका जारी है. इस समय आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैच खेले जा रहे हैं. आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 254 रन बनाए और जीटी को 162 रनों पर ऑल आउट कर 92 रनों से मैच जीत लिया. इसके साथ ही आरसीबी ने क्वालीफायर 1 जीतकर आईपीएल 2026 फाइनल में प्रवेश कर लिया.
वहीं गुजरात टाइटंस क्वालीफायर 1 हारने के बाद डायरेक्ट क्वालीफायर 2 में पहुंच गई, जहां पर उसकी टक्कर अब एलिमिनेटर की विजेता के साथ होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि, गुजरात टाइटंस ने अब तक कितनी बार क्वालीफायर 2 खेला है और उनका क्वालीफायर 2 में कैसा प्रदर्शन रहा है. आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Positives . hold on . from last night 📸#4in5 pic.twitter.com/H4SG1Kczki
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 27, 2026
गुजरात टाइटंस ने कितनी बार खेला है क्वालीफायर 2
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार गुजरात टाइटंस की टीम साल 2022 में उतरी थी. जीटी की टीम ने अपने पहले ही सीजन में आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीती और चैंपियन बनकर उभरी. गुजरात टाइटंस अब तक आईपीएल में 5 सीजन खेल चुकी है. इस दौरान जीटी ने कितनी बार क्वालीफायर 2 खेला है, आइए जानें…
आपको बता दें कि, गुजरात टाइटंस ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में क्वालीफायर 2 सिर्फ 1 बार खेला है. उन्होंने साल 2023 में क्वालीफायर 2 खेला था. उन्हें आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 रनों से हार मिली थी. इसके बाद उन्हें सीधे क्वालीफायर 2 में जाना पड़ा था.
Performances that took us where we belong 💪 pic.twitter.com/OIFJzQTWng
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 25, 2026
गुजरात टाइटंस का कैसा रहा था क्वालीफायर 2 में प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में क्वालीफायर 2 मुंबई इंडियंस के साथ खेला था. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस क्वालीफायर 1 चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर आई थी, वहीं मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आई थी.
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 20 ओवर में 3 विकेट पर 233 रनों का स्कोर खड़ा किया. गुजरात के लिए इस मैच में शुभमन गिल ने 60 बॉल में 7 चौके और 10 छ्क्कों के साथ 129 रनों की पारी खेली थी. वहीं टीम के लिए साई सुदर्शन ने 43 और हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया था. मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट लिया था.
गुजरात टाइटंस से जीत के लिए मिले 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 18.2 ओवर में 171 रनों पर ढेर हो गई और 62 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. इस बड़े मैच में रोहित शर्मा 8 रन बनाकर चलते बने. उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 61 और तिलक वर्मा ने 43 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने 30 रनों का योगदान दिया. गुजरात टाइटंस के लिए इस मैच में मोहित शर्मा ने 5 विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद शमी और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले थे.
Captain ke nishaane par sandeh nahi karte 🎯 pic.twitter.com/y9oPo9pNMs
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 2 में मिली जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने फाइनल में जगह बनाई. जहां चेन्नई सुपर किंग्स से उन्हें हार मिली. अब अगर गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 में अपने 2023 वाले प्रदर्शन को दोहरा देती है तो वो इस बार भी फाइनल में प्रवेश कर सकती है. ऐसे में उनसे पास आईपीएल 2026 का टाइटल जीतने का मौका होगा.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 Eliminator: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आज रचेंगे इतिहास, यशस्वी जायसवाल के पास भी ये रिकॉर्ड बनाने का चांस
IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने कितनी बार खेला है क्वालीफायर 2, जानिए इस बड़े मैच में कैसा रहा उनका प्रदर्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









