जाजमऊ के बंद पड़े मदरसे में बुधवार को मिले कंकाल का रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमाॅर्टम किया। कंकाल की कुछ हड्डियों को डीएनए जांच के लिए सुरक्षित किया गया है, जबकि बाकी कंकाल जाजमऊ पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे छबीलेपुरवा में रहने वाली उस महिला को सौंप दिया, जिसने कंकाल अपने बेटे के होने का दावा किया था।
जाजमऊ के पोखरपुर फार्म वाली गली में बुधवार को चार साल से बंद पड़े मदरसे में एक बच्चे का कंकाल मिला था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की थी। छबीलेपुरवा की रहने वाली अजबुन निशां ने कपड़ों और दांतों की बनावट के आधार पर कंकाल अपने बेटे अयान 11 के होने का दावा किया था। अजबुन निशां का कहना था कि पिछले साल 24 अगस्त को उसका बेटा लापता हो गया था और तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
रविवार को पैनल और वीडियोग्राफी के साथ उर्सला अस्पताल के डॉ. प्रशांत मिश्रा और डॉ. आरएस यादव ने पोस्टमाॅर्टम किया। डॉक्टरों ने कंकाल की कुछ हड्डियों को डीएनए जांच के लिए सुरक्षित किया है। बाकी कंकाल जाजमऊ पुलिस को सौंप दिया गया। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम के बाद बाकी कंकाल को महिला को सौंप दिया गया है। सुरक्षित की गई हड्डियों को फॉरेंसिक लैब भेजकर विस्तृत जांच कराई जाएगी। डीएनए जांच भी होगी ताकि स्पष्ट हो सके कि कंकाल महिला के बेटे का है या किसी और का।

World News: तेहरान ने ट्रम्प के दूतों के साथ नई बातचीत से इनकार किया – INA NEWS
11 minutes ago
Sport : RCB की जीत से RR को हुआ नुकसान, टॉप पर पंजाब की बादशाहत कायम, जानिए IPL 2026 की अंक तालिका का पूरा हाल #INA
26 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी:संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू; राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह- INA NEWS
30 minutes ago
World News: इजराइल ने गाजा में हमले बढ़ाए, 12 लोगों की मौत – INA NEWS
31 minutes ago
International- जापान के नए देखभाल कर्मी: बॉडीबिल्डर, पहलवान और एमएमए फाइटर्स -INA NEWS
51 minutes ago