यूपी – दिग्विजय भाटी मामला: सिविल लाइन इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ लाइन हाजिर, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने लिया एक्शन – INA


मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर पिटाई के आरोप की जांच एडीजी भानु भास्कर ने डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह को सौंपी। एडीजी ने उन्हें घटनास्थल का मुआयना कर और सभी पक्षों से बात कर जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। डीआईजी सहारनपुर ने मेरठ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। देर रात नवागत एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सिविल लाइन थाने के प्रभारी अखिलेश गौड़ को लाइनहाजिर कर दिया गया।