यूपी – इलेक्शन मोड ऑन: ‘बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, 7 बजे जमती थी महफिल’, इटावा में सीएम योगी के तरकश से निकले ये तीर – INA

बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तैयार होते थे, शाम पांच बजे जिम जाते थे और सात बजे महफिल जम जाती थी। प्रदेश की जनता को समय न देने पर उन्हें दरकिनार कर दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिए बिना सपा गढ़ में शब्दों के तीखे वार किए तो जनसभा स्थल पर भीड़ ने जमकर तालियां बजाकर जमकर नारेबाजी की।




सीएम ने कहा कि, प्रदेश में कोई नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी। युवाओं को नौकरी नहीं मिलने पर कोर्ट को रोक लगानी पड़ती थी। वन माफिया, भू-माफिया, कॉलेज माफिया ने लोगों का जीना हराम कर दिया था। भाजपा सरकार आते ही इन लोगों को खत्म करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए विकसित प्रदेश के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी को . बढ़ाने में जितनी भूमिका गोरखपुर, कानपुर, मथुरा की है, उतनी ही इटावा-मैनपुरी की भी है। योगी ने कहा कि हमारे के लिए सभी 75 जिले बराबर है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button