यूपी – हाथरस: रक्षाबंधन आज, बहनें भाइयों की कलाई पर बांधेंगी रक्षा-सूत्र, ये तीन मुहूर्त होंगे राखी बांधने के – INA

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रेशम का रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी। भाई बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लेंगे।
ज्योतिषाचार्य सीपूजी महाराज के अनुसार श्रावण पूर्णिमा तिथि आज पूरे दिन मान्य रहेगी, इसलिए सुबह 9:48 बजे तक किसी प्रकार का भद्रा दोष नहीं है और दिनभर राखी बांधी जा सकेगी। प्रातः 7:33 से 9:10 बजे तक लाभ-उन्नति तथा 9:10 से 10:46 बजे तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त विशेष रूप से शुभ रहेगा। दोपहर 12:22 से 1:58 बजे तक शुभ-उत्तम मुहूर्त भी राखी बांधने के लिए श्रेष्ठ माना गया है।