यूपी – Kanwar Photo 2026: मुरादाबाद के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों पर जटायू ड्रोन से पुष्पवर्षा – INA

मुरादाबाद में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे से ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल और प्रसाद अर्पित किया।