यूपी – कासगंज न्यूज: पोते को लेकर घर में बंद हुआ दादा, 24 घंटे बाद बाहर निकला; अब जताई ये इच्छा – INA

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के पवसरा गांव में मंगलवार सुबह एक सेवानिवृत पुलिसकर्मी बाबूराम राजपूत (67) ने पोते दिग्विजय राजपूत (14) को इस डर से घर के कमरे में कैद कर लिया था कि उनका बेटा पोते को जयपुर न ले जा सके। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बाबा ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया था।