यूपी – किस्मत खींच ले गई: होटल में खाने का था प्लान, हरी सब्जियां देख बदला इरादा, सब्जी की दुकान बनी हादसा स्थल – INA

हादसे के वक्त दरोगा का सब्जी खरीदने का कोई इरादा नहीं था, बल्कि किस्मत उन्हें खींचकर उस मौत के मुहाने तक ले आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब दरोगा श्रवण कुमार मडराक थाने से अलीगढ़ की तरफ रवाना हुए थे, तब उन्होंने अपने साथियों से कहा था कि वे रास्ते में किसी होटल पर खाना खा लेंगे। 


वीरपाल की दुकान पर रुकने का कोई प्लान नहीं था। जब वे अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तो दुकान पर ताजी हरी सब्जियां रखी हुई देखकर अचानक उनका मन बदल गया। उन्होंने अपनी बाइक रोकी और सब्जी खरीदने के लिए वीरपाल की दुकान की तरफ बढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दरोगा ने दुकान पर पहुंचकर कुछ सब्जियों के दाम पूछे। मोलभाव के दौरान यह कहते हुए वापस अपनी बाइक की तरफ लौटने लगे कि दाम ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें… UP: अलीगढ़ में हुआ सड़क हादसा, सब्जी की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, दरोगा समेत सब्जी विक्रेता दंपती की मौत

तभी सब्जी विक्रेता वीरपाल ने उनसे कहा, जो चाहे दे देना, जो पसंद हो ले जाइए। वीरपाल की इस बात ने दरोगा को दोबारा रोक लिया और वे एक बार फिर मुड़कर सब्जी छांटने लगे। यदि दरोगा ने अपना इरादा नहीं बदला होता या वे वीरपाल की बात पर वापस न लौटकर अपनी बाइक से सीधे अलीगढ़ की ओर निकल जाते, तो शायद आज वे इस हादसे का शिकार होने से बच जाते। उनका वह चंद मिनटों का रुकना उनके जीवन का अंतिम पल साबित हुआ।


Credit By Amar Ujala

Back to top button