UP News: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; तीन की मौत – INA

Eastern Peripheral Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दादरी कट से गाजियाबाद की तरफ शाहपुर गांव अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख पुकार मच गई. राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले थे और बनारस की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी वैगनआर कार दादरी कट पर तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों की पहचान विवेक, राम और ममता के रूप में हुई है.
तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा
एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक परिवार फैमिली ट्रिप पर निकला था. इस दौरान उनकी तेज रफ्तार कर पीछे सेट्रक (RJ 40 GA 9877) में घुस गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
ये भी पढ़ें: रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत शादी से लौटते वक्त बस ने रौंदा
आरोपी ड्राइवर की तलाश में पुलिस
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके अलावा हादसे के कर्म की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके की दुर्घटना में लापरवाही किसी स्तर पर हुई है.
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; तीन की मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




