UP News: औरैया की यूट्यूबर शिवानी और मार्विन अची की दोस्ती में दरार, दोनों का छलका दर्द – INA

Shivani Kumari-Marvin Achi Friendship Controversy: कभी एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आने वाले औरैया की यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची के रिश्तों में अब ऐसी दरार आई है कि दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. पहले शिवानी कुमारी का रोते हुए वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपना दर्द बयां करती नजर आईं. अब मार्विन अची का भी एक भावुक वीडियो सामने आया है.
वीडियो में मार्विन की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने शिवानी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है. मार्विन ने बैकग्राउंड में ‘दिल तोड़ दिया’ गाना लगाकर दो वीडियो पोस्ट किए हैं. कभी गहरी दोस्ती का दावा करने वाली इस जोड़ी के बीच अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों एक-दूसरे से दूर होते नजर आ रहे हैं? यह सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से उठ रहा है.
दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा गया
दरअसल, औरैया की रहने वाली यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची की दोस्ती सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी. दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा गया और उनके वीडियो भी खूब वायरल हुए, लेकिन अब यही दोस्ती विवाद में बदलती दिखाई दे रही है. मार्विन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं. इन वीडियोज में वह भावुक नजर आ रहे हैं.
बैकग्राउंड में ‘दिल तोड़ दिया’ गाना सुनाई दे रहा है. इसके साथ ही मार्विन ने शिवानी को अनफॉलो भी कर दिया है. उनके इस कदम को दोनों के बीच बढ़ती दूरी से जोड़कर देखा जा रहा है. यानी पहले शिवानी की आंखों से आंसू छलके और अब मार्विन का दर्द भी वीडियो के जरिए सामने आया है. सोशल मीडिया पर दोनों के समर्थक अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
क्या यह दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई?
कोई शिवानी के पक्ष में नजर आ रहा है तो कोई मार्विन का समर्थन कर रहा है. फिलहाल, दोनों के बीच विवाद किस मोड़ पर पहुंचेगा, यह कहना मुश्किल है, लेकिन इतना जरूर है कि कभी दोस्ती के वीडियो से सुर्खियां बटोरने वाली शिवानी और मार्विन की जोड़ी अब अपने विवाद और भावुक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. सवाल यही है कि क्या यह दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई या फिर दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश बाकी है?
ये भी पढ़ें: पेट-पीठ और चेहरे पर लिपिस्टिक, बिन कपड़ों के डांस शिवा शर्मा को ऐसे टॉर्चर करती थी श्रद्धा दुबे, पूछताछ में खोले काले राज
औरैया की यूट्यूबर शिवानी और मार्विन अची की दोस्ती में दरार, दोनों का छलका दर्द
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,