UP News: गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सनसनी… हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला MCA छात्र निशांत का शव, मौके पर पुलिस – INA

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. गलगोटिया विश्वविद्यालय (Galgotias University) के एमसीए (MCA) फर्स्ट ईयर के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. गुरुवार को घटी इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते पुलिस छात्र का मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लेकर जांच कर रही है.
पुलिस पड़ताल में मृतक छात्र की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि की पुष्टि हुई है. पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान 21 वर्षीय निशांत शाक्य के रूप में हुई है. निशांत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र का रहने वाला था. वो गलगोटिया विश्वविद्यालय से एमसीए (MCA) प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित हॉस्टल में अपने रूम पार्टनर के साथ रहता था.
रूम पार्टनर काम से गया था बाहर, खिड़की से झांका तो उड़ गए होश
घटना के समय रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं था. गुरुवार को निशांत का रूम पार्टनर किसी काम से बाहर गया हुआ था. जब वह वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. रूम पार्टनर ने कई बार आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. अनहोनी की आशंका होने पर उसने खिड़की से अंदर झांका, जहां निशांत का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका दिखाई दिया. घटना की सूचना तुरंत हॉस्टल संचालक को दी गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी.
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा भरा. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें: 9 महीने पहले लव मैरिज, आधी रात को संदिग्ध मौत और दरवाजे पर जलती चिता रुला देगी 19 साल की गुंजा की कहानी
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, थाना प्रभारी बोले- जांच जारी
फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है. पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है. कॉल डिटेल और सोशल मीडिया चैट खंगाली जा रही है ताकि घटना की वजह का पता चल सके. नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है. परिजनों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सनसनी… हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला MCA छात्र निशांत का शव, मौके पर पुलिस
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,