UP News: गाजियाबाद कोर्ट में हुई आजम खान की पेशी, बोले- अब क्या बचा है बोलने के लिए – INA
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को आज (रविवार, 1 नवंबर) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गाजियाबाद स्थित विशेष प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कोर्ट लेकर पहुंची. यहां अविनाश पांडे के कोर्ट नंबर 1 में आजम खान की पेशी हुई. इस बीच जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह आज कुछ बोलेंगे, इस पर उन्होंने कहा ‘क्या बोले, अब क्या बचा है बोलने के लिए’.
आजम खान को शनिवार को ईडी ने रामपुर जेल से रिहा होते ही हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद आज ईडी की टीम उन्हें गाजियाबाद सीबीआई एमपी एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची और उनकी पेशी करवाई.कोर्ट जाने समय आजम खान काफी मायूस नजर आए, उनके चेहरे पर निराशा और बेबसी साफ नजर आ रही थी.
जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला
शनिवार को बेटे अब्दुल्ला के साथ आजम जेल बाहर निकले थे. तभी ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया था. यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं, सरकारी धन के गबन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है. खान के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में हुई शिकायत पर ईडी ने केस दर्ज किया था. जिसके बाद से जांच दर जांच चलती रही. जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खान के करीबियों से ईडी ने पूछताछ की.
भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज
13 अक्टूबर को रामपुर की जिला जेल में आकर ईडी की टीम ने आजम खान से पूछताछ की थी. करोड़ों के घपलेबाजी की जांच में सामने आया कि 494 करोड़ का हिसाब-किताब ही नहीं मिल रहा. जिसके बाद आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कराया गया था. शनिवार को आजम खान के जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने के दौरान आजम खान ने बेहद भावुक और आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने अपनी धार्मिक पहचान और जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण को लेकर यूपी सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा.
‘कानून का अस्तित्व खत्म हो गया है’
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘कहने को क्या बचा है? मैं क्या कह सकता हूं? कानून का अस्तित्व खत्म हो गया है. यह मुस्लिम होने की सजा है? हमारी गलती यह थी कि एक यूनिवर्सिटी एक मुस्लिम द्वारा बनाया गया था. यह हमारा अपराध है. हमने बच्चों के लिए स्कूल बनाए. क्या यह हमारा अपराध है?’.
डबल-PAN-कार्ड केस में बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर डिस्ट्रिक्ट जेल से रिहाई मिलने के कुछ ही मिनटों के अंदर आजम खान से लखनऊ से आई एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने पूछताछ की और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ी एक अलग मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उन्हें कस्टडी में ले लिया. वहीं अब्दुल्ला को छोड़ दिया गया.
गाजियाबाद कोर्ट में हुई आजम खान की पेशी, बोले- अब क्या बचा है बोलने के लिए
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,