UP News: गोरखपुर में दर्दनाक हादसा… खौलती चाशनी ने छीन ली 3 साल की अदिति की जिंदगी, इलाज के दौरान तोड़ा दम – INA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक 3 साल की बच्ची खेलते खेलते खौलती हुई चाशनी में जा गिरी है. इस हादसे में बच्ची बुरी तरह से झुलस गई थी, घायल बच्ची को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. बच्ची की मौत हो जाने से घर में मातम छा गया है. डाक्टरों के मुताबिक, बच्ची 60% झुलस गई थी. उसके शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए थे.

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के दोनखर वार्ड नंबर -4 निवासी सुरेंद्र यादव के घर 12 मई को शादी है. शनिवार की दोपहर में मिठाई बनाई जा रही थी. पड़ोस के ही रहने वाले राजेंद्र गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ मिठाई बनवा रहे थे. गुलाब जामुन के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी की चासनी तैयार की जा रही थी. चासनी आग पर खौल रही थी, इसी दौरान हलवाई की 3 साल की नातिन खेलते-खेलते चासनी में जा गिरी, चासनी में गिरते ही बच्ची चीख पड़ी जिसके बाद हलवाई राजेंद्र ने उसे निकाला वह चासनी से भीग गई थी. उसका पूरा शरीर झुलस गया था, शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए थे. बच्ची को बाहर निकालते समय कई लोगों के हाथ झुलस गए थे.

अस्पताल में तोड़ा दम

परिवार के लोग बच्ची को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अस्पताल में बच्ची करीब 4 घंटे तक जिंदगी और जंग से जूझती रही, शनिवार की शाम लगभग 7 बजे बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही उसके माता-पिता बेसुध हो गए. मृतक अदिति के पिता अभिषेक के दो बच्चे थे, जिसमें 3 साल की अदिति बड़ी थी और 1 वर्ष का बेटा छोटा था.

खौलती चासनी में गिरी थी मासूम

मृतक मासूम के परिजनों की माने तो पड़ोस के घर में 12 मई को शादी है,जिसको लेकर हलवाई मिठाई बना रहे थे. मृतक बच्ची हलवाई की नातिन लगती है. यह पूरा मामला गोरखपुर के बांसगांव का है. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है और बच्ची के मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी

प्रदीप कुमार तिवारी ने 2014 से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्होंने p7 न्यूज चैनल से करियर की शुरुवात की. प्रदीप कुमार तिवारी TV9 भारतवर्ष चैनल में आने से पहले Zee news में भी काम कर चुके हैं. प्रदीप को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. कई वर्षों से डिजिटल में रहने की वजह से डिजिटल कंटेंट पर पकड़ अच्छी है.

प्रदीप तिवारी पत्रकारिता के साथ-साथ एनीमेशन फील्ड में भी अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें ग्राफिक डिजाइनिंग के साथ साथ 2D और 3D एनीमेशन की जानकारी अच्छी है. प्रदीप ने लगभग 2 वर्ष तक प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम किया है.

Read More

google button

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा… खौलती चाशनी ने छीन ली 3 साल की अदिति की जिंदगी, इलाज के दौरान तोड़ा दम


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button