UP News: गोरखपुर में प्रिंसिपल ने स्कूल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया गर्लफ्रेंड का जिक्र… मौत से पहले WhatsApp पर भी शेयर किया स्टेटस – INA

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कॉलेज परिसर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले प्रिंसिपल ने एक सुसाइड नोट लिखा और वीडियो बनाकर उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया. सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी प्रेमिका और उसके परिवार को मौत का जिम्मेदार बताया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला जिल के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह का गांव के बाहर यदुवंश सिंह पार्वती देवी इंटर कॉलेज है. कॉलेज के प्रबंधक दिनेश सिंह हैं, जबकि उनके बड़े बेटे 30 वर्षीय धीरज सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल थे. शनिवार को धीरज रोज की तरह कॉलेज गए थे, लेकिन रविवार सुबह तक घर वापस नहीं लौटे.

कमरे में लटक रहा था शव

परिजनों के अनुसार, छोटा भाई सत्य प्रकाश सिंह जब उन्हें बुलाने कॉलेज पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया. अंदर धीरज सिंह का शव पंखे की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता मिला. यह नजारा देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

काॅलेज की टीचर से था अफेयर

पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने कॉलेज की एक शिक्षिका से प्रेम संबंध होने का जिक्र किया है. उसने लिखा कि दोनों परिवार पहले शादी के लिए राजी थे, लेकिन बाद में युवती और उसके परिवार ने शादी से इंकार कर दिया. सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया कि युवती लगातार संबंध बनाती रही, लेकिन बाद में उसे खुदकुशी करने तक की धमकी देने लगी.

परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के भाई ने बताया कि युवती का परिवार उनके भाई को जान से मारने की धमकी भी देता था, जिससे वह काफी तनाव में थे. क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सुसाइड नोट, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें – शादी के लिए बन रही थी मिठाइयां… खौलते चाशनी में गिरी बच्ची; मौत

प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी

प्रदीप कुमार तिवारी ने 2014 से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्होंने p7 न्यूज चैनल से करियर की शुरुवात की. प्रदीप कुमार तिवारी TV9 भारतवर्ष चैनल में आने से पहले Zee news में भी काम कर चुके हैं. प्रदीप को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. कई वर्षों से डिजिटल में रहने की वजह से डिजिटल कंटेंट पर पकड़ अच्छी है.

प्रदीप तिवारी पत्रकारिता के साथ-साथ एनीमेशन फील्ड में भी अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें ग्राफिक डिजाइनिंग के साथ साथ 2D और 3D एनीमेशन की जानकारी अच्छी है. प्रदीप ने लगभग 2 वर्ष तक प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम किया है.

Read More

google button

गोरखपुर में प्रिंसिपल ने स्कूल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया गर्लफ्रेंड का जिक्र… मौत से पहले WhatsApp पर भी शेयर किया स्टेटस


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button