Sport : सुपर स्ट्राइकर से लेकर ऑरेंज कैप तक… वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड #INA

Vaibhav Sooryavanshi Awards: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार अपनी दूसरी ट्रॉफी जीत ली है. भले ही खिताब आरसीबी ने जीता हो, लेकिन ये टूर्नामेंट पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा. जी हां, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता. भले ही वह अपनी टीम को फाइनल तक न पहुंचा पाए हो, लेकिन क्रिकेट के गलियारों में हर तरफ इस युवा बल्लेबाज की चर्चा है. हो भी क्यों न उन्होंने इस सीजन अपनी आतिशी बल्लेबाजी से दर्जनों रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसके लिए उन्हें 5 अवॉर्ड्स मिले हैं.
ऑरेंज कैप जीते वैभव सूर्यवंशी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने इस सीजन 16 मुकाबले खेले, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आए. इन 5 अर्धशतकों में वह 3 बार 90s के स्कोर पर आउट हुए. इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के और 63 चौके भी लगाए. सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए इस बल्लेबाज को 10 लाख रुपये भी मिले हैं.
He came. He entertained. He conquered 🔥
Vaibhav Sooryanashi delivers a season for ages winning the Orange Cap 🧢👑#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/Vzvpm163UE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
सुपर स्ट्राइकर भी रहे वैभव सूर्यवंशी
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने न केवल सबसे अधिक रन बनाए हैं बल्कि वह सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. वैभव ने 237.31 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं. इसके लिए उन्हें टाटा सिएरा कार मिली है.
A 14 year-old record was broken by a 15-year-old this season 🙇♂️
Vaibhav Sooryavanshi, remember the name 💗 pic.twitter.com/A4k2gpmpUx
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 31, 2026
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन अवॉर्ड पर किया कब्जा
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने चौकों से अधिक तो छक्के लगाए. सीजन में उन्होंने 16 मैच खेले, जिसमें 72 छक्के लगाए. वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके लिए उन्हें सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला है. इसके लिए उन्हें ईनाम के तौर पर 10 लाख रुपये भी मिले हैं.
मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर बने वैभव सूर्यवंशी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन चुने गए हैं. इसके लिए उन्हें 15 लाख रुपये का चेक ईनाम के तौर पर मिला है.
Vaibhav Sooryavanshi once said… 𝘊𝘩𝘩𝘰𝘵𝘢 𝘣𝘢𝘤𝘩𝘢 𝘫𝘢𝘢𝘯 𝘬𝘦 𝘯𝘢 𝘬𝘰𝘪 𝘢𝘢𝘯𝘬𝘩 𝘥𝘪𝘬𝘩𝘢𝘢𝘯𝘢 𝘳𝘦 🔥🎵 pic.twitter.com/kCfj33hyKP
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 31, 2026
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया. उन्होंने दर्जनों रिकॉर्ड बनाए और इसी के साथ उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी जीत लिया है. इस अवॉर्ड के साथ ही वैभव को 10 लाख रुपये का चेक भी दिया गया है.
वैभव सूर्यवंशी पर हुई पैसों की बारिश
IPL 2026 में भले ही खिताब आरसीबी ने जीता हो, लेकिन जिस खिलाड़ी ने सभी के दिलों पर राज किया है, वो हैं वैभव सूर्यवंशी. ऑरेंज कैप (10 लाख), इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (10 लाख), मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर (15 लाख), सुपर स्ट्राइकर (10 लाख), सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन (टाटा सिएरा) मिली है. ये कहना गलत नहीं होगा कि 15 वर्षीय खिलाड़ी को खूब ईनाम मिले हैं, जो उनकी मेहनत और प्रदर्शन का ईनाम है.
भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी में संस्कृत भाषा में क्या लिखा हुआ है? क्रिकेट फैन को जरूर होना चाहिए पता
सुपर स्ट्राइकर से लेकर ऑरेंज कैप तक… वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









