UP News: ग्रेटर नोएडा में रैगिंग का शर्मनाक खेल! निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा से मारपीट… जांच कमेटी गठित – INA

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा की रौगिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में कुछ छात्राएं एक अन्य छात्रा के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में पीड़ित छात्रा के बाल खींचे जा रहे हैं, उसे थप्पड़ मारे जा रहे हैं और उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है.
छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल है. वहीं संस्थान की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. हालांकि, घटना को लेकर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला रैगिंग का है या फिर छात्राओं के बीच किसी व्यक्तिगत विवाद का नतीजा है. वीडियो में दिखाई दे रही हिंसा और बदसलूकी ने मामले को काफी गंभीर बना दिया है. यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी इस घटना को हल्के में नहीं लिया है.
वीडियो की जांच के लिए समिति का गठन
तत्काल प्रभाव से वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके. यूनिवर्सिटी प्रबंधन मुताबिक, इस पूरे मामले में एक जांच समिति बनाई गई है, जो इस पूरे मामले का संज्ञान ले रही है. साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वीडियो की सत्यता, घटना का समय-स्थान और इसमें शामिल छात्रों के पहचान जैसे सभी पहलुओं को बारीकी से जांच करें. इसके लिए पांच दिनों की समय अवधि निर्धारित की गई है.
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
जांच रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि मामला वास्तव में रैगिंग का है या नहीं और इसमें शामिल छात्रों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पुलिस इस पूरे मामले को लेकर सतर्क है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार के अनुसार, वायरल वीडियो लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि अब तक न तो यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से और ना ही पीड़ित छात्रा की तरफ से कोई शिकायत दर्ज कराई है.
ऐसे में पुलिस फिलहाल जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उनका यह भी कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो शिकायत के आधार जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ग्रेटर नोएडा में रैगिंग का शर्मनाक खेल! निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा से मारपीट… जांच कमेटी गठित
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



