UP News: 48 घंटे हीटवेव…फिर दिल्ली में बदलेगा मौसम, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों का क्या है हाल? – INA

Weather Updates Today: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, 48 घंटे बाद यानी कि 28 मई से मौसम यूटर्न लेगा. 28 और 29 मई को बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान सतह पर तेज हवाएं चलेंगी. दोपहर में तेज धूप निकलेगी. 26 और 27 मई को अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. वहीं, 28-31 मई को असम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है. 26, 30 और 31 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश का अलर्ट
26 से 29 मई के दौरान केरल और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं, 26-29 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश का अनुमान है. 26 से 29 मई के दौरान आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
28 और 29 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है. 26-28 मई के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 28-31 तारीख के दौरान झारखंड में बारिश हो सकती है. 26-28 मई के दौरान ओडिशा में बारिश की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
27-29 तारीख के दौरान पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है. 26-29 मई को बिहार में बारिश हो सकती है. पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में 26 मई से 31 मई तक बारिश का अलर्ट है.
27 मई को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26, 28, 30 और 31 मई को बारिश की संभावना है. वहीं, मध्य प्रदेश में 29 से 31 मई के दौरान हल्की बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 26 से 29 मई के दौरान बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र में 26, 27 और 28 मई को बारिश हो सकती है.
48 घंटे हीटवेव…फिर दिल्ली में बदलेगा मौसम, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों का क्या है हाल?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



