UP News: जिंदगी की जंग जीत गया 880 ग्राम का ‘नन्हा फाइटर’, 60 दिन बाद मिली नई सांस; डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग – INA

मध्य प्रदेश के ​बालाघाट जिला अस्पताल में एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला है जिसने मेडिकल साइंस और दुआओं की शक्ति पर विश्वास और बढ़ा दिया है. यहां महज 880 ग्राम वजन के साथ समय से पहले जन्मे एक नवजात ने 60 दिनों तक मौत से संघर्ष किया और आखिरकार स्वस्थ होकर अपने घर लौटा.

​मामला लामता तहसील के मोहगांव का है. यहां की निवासी सुमन्द्री उइके ने 24 फरवरी 2026 को एक शिशु को जन्म दिया. जन्म के समय बच्चा प्री-मैच्योर (मात्र 28 हफ्ते) था, जिसके कारण उसका वजन सामान्य से बहुत कम, केवल 880 ग्राम था. ऐसी स्थिति में परिजनों ने भी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन जिला अस्पताल के एसएनसीयू (SNCU) वार्ड के डॉक्टरों ने हार नहीं मानी.

​60 दिनों का कड़ा संघर्ष और उपचार

​सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन के अनुसार, बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी और उसे सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी. मेडिकल स्टाफ ने पूरी तत्परता दिखाते हुए निम्नलिखित कदम उठाए जिसमें शिशु को शुरुआती 11 दिनों तक जीवन रक्षक मशीन (वेंटिलेशन) पर रखा गया. संक्रमण से बचाने के लिए 5 दिनों तक गहन दवाओं का कोर्स दिया गया. शुरुआत में नली के माध्यम से मां का दूध दिया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे कटोरी-चम्मच से फीडिंग शुरू की गई.

डॉक्टरों को 60 दिन बाद मिली सफलता

​लगातार 60 दिनों की निगरानी और मेडिकल स्टाफ के समर्पण का परिणाम सुखद रहा. बच्चा अब सीधे मां का दूध पीने में सक्षम है और उसका वजन 880 ग्राम से बढ़कर 1500 ग्राम (1.5 किलो) हो गया है. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है.

​दो महीने तक अस्पताल में मौत से जूझ रहे अपने कलेजे के टुकड़े को स्वस्थ देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने मुस्तैदी से सेवा कर उनके बच्चे को नई जिंदगी दी.

पंकज डहरवाल
पंकज डहरवाल

पंकज डहरवाल मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के गांव चिखला बांध के रहने वाले हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा चिखला बांध में ही संपन्न हुई. वर्ष 2013 में न्यूज़ पेपर नवभारत में रिपोर्टर के तौर पर पत्रकारिता में क्षेत्र में प्रवेश किए. नवभारत न्यूज़ पेपर में उन्होंने 10 वर्ष तक सेवा दी. इसके बाद वो TV9 भारतवर्ष से जुड़ गए. जिले की हर खबर एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाने की कोशिश करते हैं.

Read More

google button

जिंदगी की जंग जीत गया 880 ग्राम का ‘नन्हा फाइटर’, 60 दिन बाद मिली नई सांस; डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button