UP News: जिस विक्रांत से शादी करने वाली थी राखी, उसे खुद ही मार डाला, 15 दिन बाद… बागपत डबल मर्डर केस की कहनी – INA

UP Crime News: यूपी के बागपत जिले में हुए डबल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने काफी हद तक सुलझा ली है. 15 दिनों के अंदर हुए डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. हैरानी की बात यह रही कि दोनों मामलों के शव सहारनपुर से बरामद हुए. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सुधारस चौहान समेत दो गिरफ्तार किया है. मृतकों में एक डूडा का संविदा कर्मी विक्रांत और दूसरी उसकी करीबी महिला मित्र राखी कश्यप थी.

पुलिस जांच में सामने आया कि इस डबल मर्डर के पीछे प्रेम-प्रसंग, विवाद, धोखा और पकड़े जाने का डर जैसे कई पहलू जुड़े हैं. सुधारस चौहान भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा हुआ बताया जाता है. जानकारी के अनुसार प्रयागराज निवासी विक्रांत बागपत के डूडा विभाग 2018 से संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था. 15 अप्रैल 2026 को वह रोजाना की तरह ऑफिस पहुंचा, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गया. पत्नी प्राची ने कई दिनों तक तलाश करने के बाद 23 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई. उन्होंने राखी कश्यप नाम की महिला पर शक जताया, जो विक्रांत के बेहद करीब बताई जा रही थी.

नहर के पास मिला था विक्रात का शव

इसी बीच 17 अप्रैल को सहारनपुर में नहर से एक अज्ञात शव बरामद हुआ. बाद में उसकी पहचान विक्रांत के रूप में हुई. शव की हालत बेहद खराब थी. हाथ-पैर बंधे थे और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया था. वहीं 27 अप्रैल को सहारनपुर के मिर्जापुर इलाके के जंगल में एक युवती का शव मिला, जिसकी पहचान राखी कश्यप के रूप में हुई. उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था.

राखी ने मारी थी विक्रांत को गोली

पुलिस जांच में सामने आया कि 16 अप्रैल को बागपत में राखी के घर एक पार्टी हुई थी, जिसमें विक्रांत, राखी, सुधारस चौहान और कपिल चौहान समेत कुछ लोग मौजूद थे. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि राखी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विक्रांत को गोली मार दी. बाद में आरोपी उसे एक सुनसान इलाके में ले गए और उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया.

किसने की राखी की हत्या?

जांच में यह भी सामने आया कि विक्रांत की हत्या के बाद सुधारस और कपिल को डर था कि राखी पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. इसी डर से दोनों ने उसे सहारनपुर के एक फार्महाउस पर ले गए, जहां चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई और शव जंगल के पास फेंक दिया गया.

राखी की लाइफस्टाइल थी लग्जरी

पुलिस के मुताबिक राखी कश्यप की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी थी और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी. उसके दो तलाक हो चुके थे और वह परिवार से अलग रही थी. वह अलग-अलग जगहों पर रहकर नई पहचान बनाती थी.

स्थानीय लोगों के अनुसार, राखी पर कई लोगों से विवाद और ठगी के आरोप भी थे. राखी के पास लाइसेंसी पिस्टल भी था, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विक्रांत और रखी करने वाले थे शादी

पुलिस के अनुसार विक्रांत और राखी पिछले तीन साल से रिश्ते में थे और शादी की योजना बना रहे थे. लापता होने से पहले विक्रांत ने अपने खाते से चार लाख रुपये भी निकाले थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था.

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधारस चौहान और उसके सहयोगी कपिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे केस का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा. पुलिस राखी के मोबाइल की भी जांच कर रही है. इस डबल मर्डर मिस्ट्री के बाद 20 से ज्यादा लोग पुलिस के रडार पर हैं.

ये भी पढ़ें – पैसे लेकर नहीं दिए टिकट, जांच टीम ने पकड़ा तो कंडक्टर ने जूते से पीटा

विकास कपिल
विकास कपिल

विकास कपिल पंडित पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विकास कपिल की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. न्यूज नेशन, न्यूज स्टेट, भास्कर टीवी, महुआ टीवी, NNIS न्यूज एजेंसी, भारत एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके विकास कपिल लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में News Nation, News State UP/UK चैनल में लंबे समय तक काम करने के बाद विकास कपिल ने भारत एक्सप्रेस चैनल में भी काम किया और कुछ समय वहां काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान में वो टीवी9 नेटवर्क का हिस्सा हैं. विकास कपिल पंडित ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग और खुद कुकिंग करना उनका शौंक है.

Read More

google button

जिस विक्रांत से शादी करने वाली थी राखी, उसे खुद ही मार डाला, 15 दिन बाद… बागपत डबल मर्डर केस की कहनी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button