UP News: लखनऊ: ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ में दिखेगा नेवी का पराक्रम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे उद्घाटन – INA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैयार ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का आज (30 मई) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकार्पण करेंगे. यह वाटिका भारतीय नौसेना की वीरता, पराक्रम एवं तकनीकी क्षमता को समर्पित है. सीजी सिटी में तैयार यह वाटिका योगी सरकार की तरफ से प्रदेशवासियों के लिए तोहफे के रूप में देखी जा रही है.

यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा. युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव की भावना को भी प्रबल करेगा. आगंतुक इस संग्रहालय को देखकर नौसेना के कर्तव्य एवं पराक्रम पर गर्व करेंगे.

आईएनएस गोमती दर्शकों को करेगा आकर्षित

वहीं भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त पोत आईएनएस गोमती दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगा. जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित यह परियोजना अत्याधुनिक ओपन एयर म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर के रूप में तैयार की गई है.

नौसेना शौर्य वाटिका में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त युद्धपोत आईएनएस गोमती स्थापित किया गया है, जो कि आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा. यह युद्धपोत 28 मई 2022 को सेवा से रिटायर हुआ था. वहीं एंकर, एके-726 मीडियम रेंज तोप, सीईटी-53 एम पनडुब्बी अवरोध, जिफ-101 लॉन्चर विद आरजे, कैपस्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का प्रोपेलर शामिल हैं.

युवाओं में राष्ट्रभक्ति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका

पर्यटक यहां भारतीय नौसेना के इतिहास, युद्ध अभियानों, तकनीकी दक्षता और समुद्री सुरक्षा की व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही यह स्थल बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति तथा रक्षा सेवाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

लखनऊ: ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ में दिखेगा नेवी का पराक्रम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे उद्घाटन


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button