UP News: दहेज केस में फैसले से 2 दिन पहले पत्नी की हत्या… फौजी पति ने मिलने बुलाया, फिर गन्ने के खेत में फेंक दी लाश – INA

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है. दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में अदालत का फैसला आने से ठीक दो दिन पहले भारतीय सेना में कार्यरत फौजी पति ने साजिश रचकर अपनी पत्नी रुबीना की हत्या कर दी. आरोप है कि फौजी पति ने पहले व्हाट्सएप (WhatsApp) मैसेज भेजकर पत्नी को मिलने के बहाने बुलाया और फिर जहर का इंजेक्शन देने के बाद गला दबाकर हत्या कर डाली. वारदात के तीन दिन बाद महिला का शव वाजिदपुर-बिजरौल रोड के पास गन्ने के खेत में बरामद हुआ. पुलिस ने फौजी पति समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, बड़ौत के खरखड़ी गांव निवासी रुबीना की शादी करीब तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव निवासी अलीशान से हुई थी, जो भारतीय सेना में फौजी है और वर्तमान में कश्मीर में तैनात है. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. रुबीना पिछले 2 साल से अपने 2 साल के बेटे के साथ मायके में रह रही थी. अदालत में दहेज का मुकदमा विचाराधीन था, जिसमें 26 तारीख को फैसला सुनाया जाना था.

आरोप है कि अलीशान ने WhatsApp पर मैसेज भेजकर रुबीना को अपने 2 साल के बेटे को साथ लेकर मिलने बुलाया था. उसने साजिश के तहत रुबीना से व्हाट्सएप चैट्स भी डिलीट करवा दीं. रुबीना मिलने तो निकली, लेकिन किस्मत से वह अपने बच्चे और मोबाइल फोन को घर पर ही छोड़ गई. जब वह घंटों वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

गन्ने के खेत में मिला शव, नीला पड़ा था शरीर और मुंह से निकल रहा था खून

तीन दिनों की मशक्कत और तलाश के बाद पुलिस को सनसनीखेज सूचना मिली. पुलिस को वाजिदपुर-बिजरौल रोड के पास गन्ने के खेत में एक महिला का लावारिस शव पड़ा होने की जानकारी मिली. शिनाख्त करने पर शव की पहचान रुबीना के रूप में हुई. परिजनों के मुताबिक, रुबीना का शरीर नीला पड़ा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था. आशंका जताई गई है कि उसे पहले जहरीला इंजेक्शन दिया गया और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया.

ये भी पढ़ें: गुटखा थूकने के लिए झुका, हाईटेंशन लाइन से लग गया करंट झुलसकर 65 साल के बुजुर्ग की मौत, बिजली विभाग पर भड़के लोग

फौजी पति समेत 6 पर FIR, बहन बोली- “खून के बदले चाहिए खून”

घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर बड़ौत पुलिस ने फौजी पति अलीशान समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. मृतका की बहन कोमल ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उसकी बहन के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और उन्हें “खून के बदले खून” चाहिए.

बड़ौत की क्षेत्राधिकारी (CO) अंशु जैन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दहेज केस में फैसले से 2 दिन पहले पत्नी की हत्या… फौजी पति ने मिलने बुलाया, फिर गन्ने के खेत में फेंक दी लाश


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button