Sport : पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कर दिखाया वो कारनामा जो टेस्ट क्रिकेट में कोई नहीं कर सका था, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड #INA

BAN vs PAK: टेस्ट क्रिकेट को खेल का सबसे कठिन फॉर्मेट माना है. इस फॉर्मेट में सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि धैर्य, फिटनेस और मानसिक मजबूती की भी असली परीक्षा होती है. यही वजह है कि टेस्ट क्रिकेट में हर बल्लेबाज और गेंदबाज खास प्रदर्शन करना चाहते हैं. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गजों ने अपने नाम बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए हैं. किसी ने कम उम्र में अपनी काबिलियत से दुनिया को हैरान किया है, तो किसी ने उम्र को मात देकर अपना लोहा मनवाया है. अब कुछ ऐसा ही कारनामा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नोमान अली ने किया और इतिहास रच दिया है.
पाकिस्तानी खिलाड़ी नोमान अली ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर है. जहां पहला टेस्ट मैच ढाका के शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में नोमान अली ने अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. इसी के साथ नोमान अली अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 39 साल और 219 दिन की उम्र में किया है और साबित कर दिया कि जुनून और मेहनत के आगे उम्र सिर्फ एक नंबर है. आपको बता दें कि नोमान अली ने साल 2021 में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था और वो लगातार पाकिस्तान के टेस्ट टीम का हिस्सा रहे.
नोमान अली ने इंग्लैंड के बॉबी पील का तोड़ा रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बॉबी पील के नाम दर्ज था. उन्होंने 9 साल 180 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है. बहुत ही कम लोगों को बॉबी पील के बारे में जानकारी होगी, क्योंकि वो 19वीं सेंचरी में टेस्ट खेलते थे. उन्होंने साल 1884 से लेकर साल 1896 तक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले थे. अब करीब एक शताब्दी के बाद यह रिकॉर्ड टूटा है. बॉबी पील ने अपने करियर में 20 मैचों में 101 विकेट हासिल किए थे.
बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट लिए नोमान अली
नोमान अली अपना 21 टेस्ट मैच खेल रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में नोमान अली ने 20 ओवर गेंदबाजी और और सिर्फ एक ओवर चटकाए, मगर दूसरी पारी में उन्होंने 18 ओवर गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए. इस तरह उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100 विकेट लेने का कारनामा किया.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: लैवेंडर जर्सी पहनकर आज मैदान पर उतरेगी गुजरात टाइटंस, उद्देश्य जानकर आप भी करेंगे GT को सलाम
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कर दिखाया वो कारनामा जो टेस्ट क्रिकेट में कोई नहीं कर सका था, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









