UP News: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें कैसे गई जान – INA

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में आज सुबह मौत हो गई. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बात की. अब प्रतीक की पीएम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में प्रतीक यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का दावा किया गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रतीक के शरीर पर खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया, जिसके बाद धमनी और लंग्स में इंफेक्शन हुआ. इसके बाद कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई. हालांकि, मौत की असली वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है. इसी कारण डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है. साथ ही हार्ट को भी रख लिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच की जा सके.
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है. डॉक्टर मौसमी सिंह के नेतृत्व में हुई इस प्रक्रिया में फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर अनूप कुमार रायपुरिया और डॉक्टर फातिमा हर्षा भी शामिल रहे.
पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई. पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं. डॉक्टरों ने चेस्ट का एक्स-रे भी कराया.
प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद हर कोई पोस्टमार्टर रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रतीक की मौत के पीछे का कारण भी पता चल गया है. हालांकि अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद पूरा सच सामने आ पाएगा.
अखिलेश यादव समेत पूरा परिवार प्रतीक के आवास पर मौजूद
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रतीक के आवास पर पहुंचे हैं. सुबह से ही प्रतीक के आवास पर उनकी पत्नी अपर्णा यादव, सौतेले भाई अखिलेश यादव, भाभी डिंपल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव, चाचा शिवपाल यादव पहुंचे हुए हैं.
इसके अलावा सीएम योगी और बीजेपी के अन्य नेता भी अपर्णा को ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं.
वहीं, प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आई है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर को साढ़े बारह बजे पिपरा घाट पर होगा. इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं.
प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट
1. 14 सेमी x 07 सेमी आकार की नील। बीच में लाल-भूरे रंग की और किनारों पर हरे-पीले रंग की. छाती के सामने, दाहिने निप्पल के ठीक नीचे और मध्य रेखा से 06 सेमी बगल में. चोट के नीचे खून जमना (इकाइमोसिस) मौजूद.
2. 19 सेमी x 12 सेमी आकार की नील। बीच में लाल-भूरे रंग की और किनारों पर हरे-पीले रंग की. दाहिने हाथ के पीछे-भीतरी हिस्से पर, दाहिने बगल के ठीक नीचे. चोट के नीचे खून जमना मौजूद.
3. 24 सेमी x 08 सेमी आकार की नील. बीच में लाल-भूरे रंग की और किनारों पर हरे-पीले रंग की. दाहिने हाथ की कलाई के भीतरी हिस्से पर, कोहनी से कलाई के जोड़ तक फैली हुई. चोट के नीचे खून जमना मौजूद.
4. 6 सेमी x 04 सेमी आकार की नील. लाल रंग की. दाहिने हाथ की कलाई के भीतरी हिस्से पर, दाहिनी कोहनी के जोड़ से 15 सेमी नीचे. चोट के नीचे खून जमना मौजूद.
5.12 सेमी x 06 सेमी आकार की नील. लाल रंग की. दाहिनी कोहनी के जोड़ के पीछे-बाहरी हिस्से पर. चोट के नीचे खून जमना मौजूद.
6. 03 सेमी x 02 सेमी आकार की नील. लाल रंग की. बायीं कलाई के ऊपरी हिस्से पर. चोट के नीचे खून जमना मौजूद.
मृत्यु का कारण
फेफड़ों में बड़े पैमाने पर खून का थक्का जमने (Massive Pulmonary Thromboembolism) के कारण हृदय और सांस रुकने से मृत्यु हुई. हालांकि, पूरे हृदय और फेफड़ों के थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा गया है और विसरा को रासायनिक विश्लेषण के लिए सुरक्षित रखकर संबंधित C.P. को विसरा नं. 752/2026 के तहत सौंप दिया गया है. बताई गई सभी चोटें मृत्यु से पहले की (एंटीमॉर्टम) हैं.
संभावित समय
चोट नंबर 1, 2, 3 लगभग 5 से 7 दिन पुरानी हैं. चोट नं. 4, 5, 6 लगभग एक दिन पुरानी हैं.
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानें कैसे गई जान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



