UP News: ‘ब्लू ड्रम’ के बाद आज ‘सांप कांड’ में फैसले की घड़ी… अमित कश्यप की कातिल पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को क्या मिलेगी सजा? – INA

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ‘नीले ड्रम कांड’ (सौरभ राजपूत हत्याकांड) में दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद अब पूरे देश की निगाहें आज (16 अक्टूबर) आने वाले एक और चर्चित फैसले पर टिक गई हैं. मेरठ के खौफनाक ‘सांप कांड’ यानी अमित कश्यप हत्याकांड में दोषी करार दी जा चुकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की सजा का ऐलान आज होना है. मेरठ जेल में बंद दोनों दोषियों में ‘ब्लू ड्रम’ केस के ऐतिहासिक फैसले के बाद से भारी खौफ और बेचैनी देखी जा रही है. कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए जेल प्रशासन ने भी दोनों की सुरक्षा और काउंसलिंग बढ़ा दी है.

इस दिल दहला देने वाली वारदात की पटकथा बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में लिखी गई थी. 12 अप्रैल 2025 की रात अकबरपुर सादात गांव में रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की घर के अंदर ही बेरहमी से हत्या कर दी थी. कत्ल को स्वाभाविक मौत का रूप देने के लिए आरोपियों ने पूरी साजिश रची थी. हत्या के बाद अमित के शव के नीचे और बेड पर एक जहरीला सांप छोड़ दिया गया था ताकि सबको लगे कि उसकी मौत सर्पदंश से हुई है.

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार किया था.

रात भर में 50 से ज्यादा कॉल और चश्मदीद गवाह: पुख्ता साक्ष्यों ने फंसाया

अदालत में पुलिस और अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मजबूत डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य पेश किए. हत्या की रात रविता और अमरदीप के बीच लगातार बातचीत हो रही थी. सीडीआर (CDR) जांच में सामने आया कि उस रात दोनों के बीच 50 से अधिक बार फोन पर बात हुई थी. वारदात की रात ग्रामीणों और गवाहों ने अमरदीप को अमित के घर से बाहर निकलते हुए देखा था. इन पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर एडीजे-12 (ADJ-12) की कोर्ट ने 7 अक्टूबर को ही दोनों को दोषी करार दे दिया था.

‘ब्लू ड्रम’ केस में फांसी के बाद जेल में उड़ी नींद, बढ़ी बेचैनी

14 अक्टूबर को मेरठ जिला जज कोर्ट द्वारा ‘नीले ड्रम कांड’ में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद से जेल का माहौल बदला हुआ है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के मुताबिक मुस्कान और साहिल की फांसी की खबर सुनकर रविता और अमरदीप गहरे तनाव में हैं. हालांकि उनकी मानसिक स्थिति सामान्य है, लेकिन उन्हें अनहोनी से बचाने के लिए सुरक्षा और काउंसलिंग बढ़ा दी गई है. मेरठ जेल में पति और बेटे की हत्या के आरोप में बंद पांच अन्य महिला कैदियों की सांसें भी कोर्ट के कड़े रवैये को देखकर अटकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सनसनी हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला MCA छात्र निशांत का शव, मौके पर पुलिस

‘पति, पत्नी और वो’: क्राइम के अनोखे पैटर्न ने देश को चौंकाया

मेरठ में एक के बाद एक सामने आए इन दो हत्याकांडों ने पूरे देश को सन्न कर दिया था. ‘ब्लू ड्रम कांड’ और ‘सांप कांड’ दोनों में ही मुख्य आरोपी सामान्य परिवारों से थे और उनका कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं था. दोनों ही मामलों में ‘पति, पत्नी और वो’ का एंगल था, जहाँ अवैध संबंधों के रास्ते से पति को हटाने के लिए बेहद खौफनाक और अनोखे तरीके अपनाए गए थे. आज एडीजे-12 कोर्ट द्वारा दोनों दोषियों को सजा सुनाए जाने के साथ ही इस चर्चित मामले का पटाक्षेप हो जाएगा.

‘ब्लू ड्रम’ के बाद आज ‘सांप कांड’ में फैसले की घड़ी… अमित कश्यप की कातिल पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को क्या मिलेगी सजा?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button