UP News: मामी के कहने पर भांजों ने चुराया बच्चा, बेचने से पहले पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर; पकड़ा गया पूरा गिरोह – INA

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ है. इस गिरोह ने चार दिन पहले कासना थाना क्षेत्र से एक 6 साल के मासूम बच्चे को अगवा किया था. इसके बाद गिरोह के लोगों ने 5 लाख रुपये में बच्चे का सौदा तक कर लिया था, लेकिन लेनदेन से पहले ही पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पूरे गिरोह को दबोच लिया है. इस एनकाउंटर में तीन बदमाशों को गोली लगी है.
पुलिस के मुताबिक गिरोह में इन तीन बदमाशें के अलावा दो महिलाएं समेत चार अन्य लोग भी हैं. इन सभी को अरेस्ट करते हुए पुलिस ने इनके पास से बच्चे को सकुशल रेस्क्यू किया है. यह कार्रवाई कासना थाना पुलिस, ईकोटेक-1 थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने की है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गैंग की मास्टर माइंड महिला पुष्पा है. उसने ही बच्चे का सौदा दिल्ली में रहने वाले एक परिवार के साथ किया था.
13 अक्टूबर की है वारदात
पुलिस के मुताबिक पुष्पा के पास दिल्ली में रहने वाले कमलेश ने बच्चे के लिए संपर्क किया था. इसके बाद पुष्पा ने अपने भांजे सुमित को काम पर लगाया. फिर सुमित ने अपने साथी के साथ मिलकर 13 अक्टूबर की शाम घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे को उठा लिया. इस संबंध में बच्चे के परिजनों ने अगले दिन 14 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी. इस शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों कर उन्हें दबोच लिया है.
एनकाउंटर में पकड़ा गया पूरा गिरोह
ऐसे हुआ एनकाउंटर
डीसीपी श्रवण कुमार के मुताबिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली. इसी दौरान आरोपियों के बारे में कुछ इनपुट मिला तो पुलिस ने ढाढा गोल चक्कर के पास नाका लगा दिया. इस नाके पर जैसे ही आरोपियों की गाड़ी पहुंची, पुलिस ने घेराबंदी की. इस दौरान बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे और जल्दबाजी में एक पेड़ में टक्कर मार दिया. इधर, पुलिस ने भी जवाब कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों गुरमीत सिंह, सुमित कुमार और अंकित कुमार के पैर में गोली मारकर उन्हें दबोच लिया.
फिर हुआ साजिश का खुलासा
पुलिस की पूछताछ के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि पुष्पा के कहने पर 13 अक्टूबर की शाम अंकित और नकुल ने काशीराम अस्पताल के सामने खेल रहे 6 साल के बच्चे को अगवा किया था. इस बच्चे को सुमित की मम्मी पुष्पा दिल्ली निवासी कमलेश के जरिए किसी को बेचने वाली थी. इसके लिए उसे 5 लाख रुपये मिलने थे. एडवांस के तौर पर आरोपियों को दो लाख रुपये मिल भी गए थे.
मामी के कहने पर भांजों ने चुराया बच्चा, बेचने से पहले पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर; पकड़ा गया पूरा गिरोह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,