UP News: मुरादाबाद में बस की सीट के लिए संग्राम! यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कर ली थी गैंगवार की तैयारी… अचानक पहुंची पुलिस – INA

Moradabad Crime News: मुरादाबाद की आईएफटीएम (IFTM) यूनिवर्सिटी में बस की सीट को लेकर शुरू हुआ छात्रों के दो गुटो में विवाद देखते ही देखते गैंगवार जैसी स्थिति में बदल गया. छात्रों के दो गुटों के बीच कई दिनों से चल रहा तनाव बृहस्पतिवार को उस समय खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब दोनों पक्ष हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए. समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई, जिसके बाद बड़ी घटना टल गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो छात्रों को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत यूनिवर्सिटी बस में सीट पर बैठने को लेकर हुई थी. धीरे-धीरे यह मामला छात्रों की आपसी रंजिश में बदल गया. बताया जा रहा है कि दोनों गुट कई दिनों से एक-दूसरे को धमकियां दे रहे थे. गुरुवार रात बागड़पुर अंडरपास के पास दोनों गुट भिड़ने की तैयारी में थे और उनके पास अवैध हथियार भी मौजूद थे.

अवैध हथियार के साथ दो छात्रों को पुलिस ने पकड़ा

पाकबड़ा पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि कुछ छात्र तमंचे और कारतूस लेकर इकट्ठा हुए हैं, तुरंत इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया. पुलिस को मौके पर पहुंचता देख कई छात्र भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.

गिरफ्तार छात्रों की पहचान कुनाल चाहर निवासी छजलैट, मुरादाबाद और निखिल चौहान निवासी अमरोहा देहात के रूप में हुई है. दोनों आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में बीसीए के छात्र बताए जा रहे हैं.

पूछताछ में छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने हथियार अपनी सुरक्षा के लिए रखे थे, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि अनुशासनहीनता और कानून तोड़ने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें – ठगों ने जज को ही लगा दिया चूना… हज यात्रा के नाम पर ठगे 24 लाख रुपये

शारिक सिद्दिकी
शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

google button

मुरादाबाद में बस की सीट के लिए संग्राम! यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कर ली थी गैंगवार की तैयारी… अचानक पहुंची पुलिस


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button