UP News: ‘मैं सुंदर भाटी का भतीजा हूं, जिसमें दम है…’ यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो वायरल – INA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तैनात एक सिपाही का पिस्टल लहराते हुए धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है, वीडियो को देखने के बाद आम लोगों के बीच भय और नाराजगी, दोनों दिख रही है. हैरानी की बात यह है कि वीडियो में सिपाही कथित तौर पर शराब के नशे में भी नजर आ रहा है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.

वायरल वीडियो में वर्दीधारी सिपाही हाथ में पिस्टल लेकर उसे लोड करता हुआ दिखाई दे रहा है और फिल्मी अंदाज में खुलेआम धमकी देता नजर आता है. वीडियो में वह खुद को कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी का भतीजा बताते हुए कहता है, मैं हूं सुंदर भाटी का भतीजा, जिसमें दम हो और जो करना है कर लो. इस दौरान उसकी भाषा, हाव-भाव और लड़खड़ाती गतिविधियां नशे की ओर इशारा कर रही हैं.

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा सिपाही दीपक भाटी वर्तमान में बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र में तैनात है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है, लेकिन इसके वायरल होते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, समय और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है. साथ ही, सिपाही के नशे में होने के पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है.

पुलिस का कहना है कि यदि जांच में सिपाही दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की छवि और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं, जिससे आम जनता का भरोसा कानून व्यवस्था पर बना रहे.

नोट:- वीडियो में गाली होने की वजह से उसे खबर में शामिल नहीं किया गया है.

पारस जैन
पारस जैन

google button

‘मैं सुंदर भाटी का भतीजा हूं, जिसमें दम है…’ यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो वायरल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button