UP News: राहगीरों से करते थे ठगी और लूट… औरैया पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा; दो के पैर में लगी गोली – INA

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में राहगीरों के साथ टप्पेबाजी और जेब काटने की वारदात करने वाले शातिर गैंग के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा, तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक बाइक और 16 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.
घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को पीड़ित गंगाचरण राजपूत निवासी बांधमऊ ने थाना बिधूना में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित ने बताया कि बांधमऊ चौराहे पर उसने बाइक सवार दो युवकों से बिधूना जाने के लिए मदद ली थी. आरोपियों ने उसे अपनी बाइक पर बैठाया और रास्ते में उसकी जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए.
पुलिस को देख भाग रहे थे आरोपी
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया था. इसी क्रम में 2 मई 2026 को बिधूना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से औरैया-कन्नौज बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी, तभी बदनपुर की ओर से एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे. पीछा करने पर गपचरिया पुलिया के पास उनकी बाइक फिसलकर गिर गई.
ये भी पढ़ें: शिवपुरी में मंदिर से चोरी हुई हनुमान जी की मूर्ति, 30 फीट नीचे कुएं में मिली 21 तारीख को होनी थी प्राण प्रतिष्ठा
दो टप्पेबाज अरेस्ट
खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र उर्फ मोटा और राजकपूर गिहार के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी प्रदीप कंजर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राहगीरों को रास्ता पूछने या लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लेते थे और सुनसान जगह पर जेब काटकर फरार हो जाते थे. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कन्नौज जनपद के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
तीनों के खिलाफ पहले गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
राहगीरों से करते थे ठगी और लूट… औरैया पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा; दो के पैर में लगी गोली
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



