UP News: सऊदी अरब में प्रयागराज के युवक की हत्या, बांग्लादेशी रूममेट ने ईंट-पत्थरों से हमला कर मार डाला, सदमे में परिवार – INA

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. रोजी-रोटी कमाने की खातिर सऊदी अरब गए प्रयागराज के एक युवक की उसके ही कमरे में रहने वाले बांग्लादेशी युवक ने हत्या कर दी. इस खबर के बाद से मृतक के गांव दलीपुर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे के दलीपुर गांव का रहने वाला 23 वर्षीय आकाश सरोज इसी साल जनवरी में बड़े अरमानों के साथ सऊदी अरब के अबू-स्लासा गया था. आकाश के पिता गुलाब सरोज गांव में ही मजदूरी करते हैं. परिवार की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए इंटर पास आकाश ने विदेश जाने का फैसला किया था. वह वहां अल-अहसा नखलिस्तान शहर में बकरी चराने का काम करता था.

विवाद के बाद ईंट-पत्थरों से किया हमला

मृतक के भाई के अनुसार, आकाश के साथ कमरे में एक बांग्लादेशी युवक भी रहता था. 9 मई की दोपहर परिजनों को सूचना मिली कि किसी बात पर हुए विवाद के बाद उस बांग्लादेशी युवक ने आकाश पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया. हमला इतना बर्बर था कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी बांग्लादेशी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: घोड़े की राइड लोगे क्या, शातिर चोर ने भिड़ाई ऐसी तरकीब, एक्सचेंज ऑफर देकर बाइक सवार को लगा गया चूना

पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार

आकाश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है. परिजनों ने भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है. उन्होंने शासन-प्रशासन और स्थानीय नेताओं से मांग की है कि आकाश के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके.

मनीष वर्मा
मनीष वर्मा

मनीष वर्मा 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो IBN7, न्यूज़ एक्सप्रेस, नेशनल वॉयस, MH-1 न्यूज़ चैनल तथा न्यूज़-ट्रैक , इंडियन ओपिनियन में काम कर चुके हैं. मुख्य रूप से ‘बुंदेलखंड की भूख- अवार्डेड स्टोरी ऑफ IBN7’, चार महाकुम्भ/अर्धकुंभ (2001, 2007, 2013, 2019), महेश योगी समाधि का अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर, कुख्यात डकैत ठोकिया द्वारा 7 जवानों की नृशंस हत्या की स्पेशल कवरेज कर चुके हैं.

Read More

google button

सऊदी अरब में प्रयागराज के युवक की हत्या, बांग्लादेशी रूममेट ने ईंट-पत्थरों से हमला कर मार डाला, सदमे में परिवार


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button