UP News: एकतरफा प्यार में बना हैवान! डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली – INA

Firozabad Aarav Murder Case: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने डेढ़ वर्षीय मासूम आरव हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कथित तौर पर एकतरफा प्यार में बाधा मानकर मासूम बच्चे को सड़क पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया था. पुलिस ने फरार आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी.

फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव बामयी निवासी रति की शादी बदायूं निवासी सुमित के साथ हुई थी. रति का डेढ़ वर्षीय पुत्र आरव था. आरोप है कि रति की बुआ सास का बेटा विराज उर्फ जितेंद्र रति से एकतरफा प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था. परिजनों के मुताबिक, विराज मासूम आरव को अपने प्रेम संबंध में सबसे बड़ी बाधा मानता था. बताया जाता है कि रति अपने मायके से शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी स्थित अपनी मौसी के घर आई हुई थी.

पटक-पटक कर दी थी मासूम की हत्या

इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और मासूम आरव को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया. आरोप है कि कुछ देर बाद उसने डेढ़ वर्षीय मासूम को सड़क पर पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद के साईं उपवन में मिला पैरा ओलंपिक खिलाड़ी का शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में छिपे होने की मिली थी सूचना

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में लगातार दबिश दी जा रही थी. इसी दौरान शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र भूढ़ा भरथरा मोड़, मैनपुरी रोड के पास झाड़ियों में छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है. सूचना मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी.

जबावी कार्रवाई में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई. घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चे की मां से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला अपने बेटे का हवाला देकर शादी से इनकार कर रही थी.

इसी वजह से उसने मासूम को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी. फिलहाल घायल आरोपी का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है. पुलिस साक्ष्य जुटाकर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है.

(रिपोर्ट- सचिन यादव/फिरोजाबाद)

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button

एकतरफा प्यार में बना हैवान! डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button