UP News: सिद्धार्थनगर में रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े थे किशोर, नीचे उतरते समय सीढ़ी टूटी… 1 की मौत, 2 घायल – INA

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. पानी की टंकी पर चढ़े पांच किशोरों में से एक की नीचे गिरने से मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा दो किशोर अब भी टंकी पर ही फंसे हुए हैं. उन्हें नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद मौके पर DM, ADM और ASP सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद है.
जानकारी के अनुसार, शहर के काशीराम आवासीय कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी पर शनिवार दोपहर पांच किशोर रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए. वह रील बनाकर नीचे लौट ही रहे थे, तभी तीन किशोर एक साथ एक ही सीढ़ी पर आए. इस दौरान सीढ़ी टूट गई और तीनों सीधे नीचे गिर पड़े. आनन-फानन में स्थानीय लोग तीनों को लेकर कॉलेज पहुंचे, जहां 13 साल के सिद्धार्थ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
रिश्तेदारी में आए किशोर की मौत
मृतक मोहाना थाना क्षेत्र के झूलनीपुर का रहने वाला था. वह काशीराम कॉलोनी में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था. इसके अलावा दो बच्चों को सीने में गंभीर चोटें आई हैं. उनकी पहचान 11 वर्षीय सनी और 14 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है. सीढ़ी टूटने के कारण नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा है. दो किशोर ऊपर ही फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने के चलते किशोरों अब भी टंकी पर ही है.
ये भी पढ़ें: बाड़मेर के सरकारी स्कूल में पानी पीने से बिगड़ी 13 बच्चों की तबीयत, शरीर पर उभरे लाल धब्बे, मची अफरा-तफरी
गोरखपुर से आ रही SDRF टीम
मौके पर जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार सहति सहित कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं, जो कि स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. डीएम ने गोरखपुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया है, जो कि रास्ते में है. एसडीआरएफ टीम के आने के बाद दो बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारने की बात अधिकारियों की ओर से कही जा रही है. पुरे मामले को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा ने बताया कि काशीराम कॉलोनी में एक कंडम वॉटर टैंक था.
5 पांच बच्चे वहां ऊपर चढ़े थे. नीचे गिरने से एक बच्ची की मौत हो चुकी है, दो की हालत गंभीर है. इनके अलावा दो बच्चे टंकी के ऊपर पर ही फंसे हुए हैं.
(रिपोर्ट- संजय त्रिपाठी/सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर में रील बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े थे किशोर, नीचे उतरते समय सीढ़ी टूटी… 1 की मौत, 2 घायल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



