UP News: चारबाग स्टेशन हादसा: इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना; प्लेटफॉर्म-5 पर झुक गया था शेड – INA

Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. सुबह करीब 8 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर बने प्लेटफॉर्म शेड का एक हिस्सा अचानक झुककर प्लेटफॉर्म की सतह पर आ गया. घटना के समय प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही जारी थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं हादसे के बाद अधिकारियों पर एक्शन भी हुआ. EPC ठेकेदार पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया. वहीं PMC टीम लीडर को तत्काल हटाया गया. इसके साथ ही RLDA के प्रोजेक्ट इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया.

RPF और रेलवे मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रेलवे की मेडिकल टीम भी तुरंत अस्पताल पहुंची और घायलों का उपचार शुरू कराया गया. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तीन में से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है.

स्टेशन पर चल रहा है एयर कॉनकोर्स का निर्माण कार्य

रेलवे प्रशासन के अनुसार, चारबाग स्टेशन पर इन दिनों नए एयर कॉनकोर्स का निर्माण कार्य चल रहा है. इस प्रोजेक्ट के तहत 15 मई से 23 जून 2026 तक प्लेटफॉर्म नंबर-4 को अस्थायी रूप से बंद किया गया है. यह निर्माण कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की निगरानी में कराया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म शेड के झुकने की घटना निर्माण कार्य के दौरान हुई तकनीकी खामी या लापरवाही का परिणाम हो सकती है. हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

हादसे के बाद बड़ा एक्शन

रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की है. रेलवे मुख्यालय ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है. साथ ही निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार…

  • EPC ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है.
  • PMC के टीम लीडर (अथॉरिटी इंजीनियर) को तत्काल परियोजना से हटा दिया गया है.
  • RLDA के प्रोजेक्ट इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है.
  • लखनऊ डिवीजन के कार्य पर्यवेक्षक (वर्क सुपरवाइजर) को भी सस्पेंड कर दिया गया है.
  • एक सहायक इंजीनियरिंग अधिकारी पर भी कार्रवाई की गई है.

जांच रिपोर्ट के बाद हो सकती है और कार्रवाई

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच कमेटी हादसे के हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी. इसमें निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और निगरानी प्रक्रिया की भी समीक्षा की जाएगी. रिपोर्ट आने के बाद यदि और लापरवाही सामने आती है तो अतिरिक्त कार्रवाई भी की जा सकती है. फिलहाल प्लेटफॉर्म-5 पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित तरीके से कराई जा रही है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

चारबाग स्टेशन हादसा: इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना; प्लेटफॉर्म-5 पर झुक गया था शेड


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button