UP News: सीजीएचएस AD दफ्तर में 19 घंटे चली रेड, CBI टीम डॉ. नताशा को लेकर गाजियाबाद रवाना, स्टाफ रिलीज – INA

मेरठ में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम यानि सीजीएचएस के दफ्तर में चल रही सीबीआई की रेड लगभग 19 घंटे बाद खत्म हो गई. इसके बाद सीबीआई की टीम एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर नताशा वर्मा को अपने साथ लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई. नताशा वर्मा को गाजियाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पूरे मामले पर एक नजर

नौचंदी थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पर CGHS की डिस्पेंसरी है. इसी परिसर में एडिशनल डायरेक्टर हेल्थ का भी दफ्तर बना हुआ है. गुरुवार शाम सफेद रंग की दो गाड़ियों ने डिस्पेंसरी के मुख्य दरवाजे से उसमें प्रवेश किया. अंदर पहुंचते ही गाड़ी से उतरे लोगों ने एडिशनल डायरेक्टर के दफ्तर का रुख किया और डिस्पेंसरी का मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया.

सीबीआई की मौजूदगी से मची खलबली

कुछ देर तक तो डिस्पेंसरी में मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जैसे ही टीम को एडिशनल डायरेक्टर के दफ्तर में जाते देखा, वहां खलबली मच गई. किसी को समझने में देर नहीं लगी. पता चला सीबीआई की रेड पड़ी है. इसके बाद पूरे दफ्तर को सीबीआई की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया और अपर निदेशक स्वास्थ्य से पूछताछ शुरू कर दी.

अगस्त, 2025 में भी डाली गई थी रेड

महज 9 महीने के अंदर CGHS की डिस्पेंसरी में CBI की यह दूसरी रेड है. 12 अगस्त 2025 की रात इसी तरह सीबीआई ने रेड डाली थी और तत्कालीन एडिशनल डायरेक्टर अजय कुमार और कार्यालय अधीक्षक लवेश सोलंकी को हिरासत में ले लिया था. उन पर भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी. उन पर 5 लाख रूपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था.

अंदर पहुंचते ही टीम ने रोक लिया स्टाफ

सीबीआई की टीम शाम को जैसे ही डिस्पेंसरी में पहुंची वहां खलबली मच गई. इसका पता चलते ही वहां अन्य विभागों में मौजूद स्टाफ के लोग बाहर निकलने का प्रयास करने लगे. तभी टीम ने उन्हें रोक लिया और सहयोग करने की अपील की. नतीजा यह हुआ की कई घंटे तक स्टाफ को डिस्पेंसरी में रोका गया. कई कर्मचारियों के परिजन तो ढूंढते हुए उन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंच गए.

एडिशनल डायरेक्टर को लेकर निकली टीम

CBI की एक टीम एडिशनल डायरेक्टर जोकि एक महिला हैं, उनको लेकर उनके गंगानगर स्थित आवास के लिए रवाना हुई है. पिछली कार्रवाई के दौरान भी सीबीआई ने इसी तरह का एक्शन किया था और तत्कालीन एडिशनल डायरेक्टर के घर को भी खंगाला था. माना जा रहा है कि इस बार भी टीम महिला अफसर को लेकर उनके घर ही निकली.

अनमोल शर्मा, मेरठ
अनमोल शर्मा, मेरठ

google button

सीजीएचएस AD दफ्तर में 19 घंटे चली रेड, CBI टीम डॉ. नताशा को लेकर गाजियाबाद रवाना, स्टाफ रिलीज


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button