UP News: 1 ब्राह्मण, 3 OBC और 2 दलित… कौन हैं वो छह नए चेहरे, जिन्हें आज योगी कैबिनेट में मिल सकती है जगह? – INA

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट का आज दूसरी बार विस्तार होगा. दोपहर 3 बजे 6 नए मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे और शपथ ग्रहण करेंगे. नए मंत्रियों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर शामिल होंगे. जातीय समीकरण के हिसाब से मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नए चेहरों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित समाज से हैं.
- भूपेंद्र चौधरी, पूर्व UP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं. पश्चिमी यूपी के जाट नेता हैं. इनकी संगठन में मजबूत पकड़ है. ये मुरादाबाद से आते हैं. पूर्व में पंचायती राज कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. ये 2016 में पहली बार एमएलसी बने और 2022 में उन्हें दोबारा मनोनीत किया गया. भूपेंद्र जाट समुदाय में अच्छी पैठ के लिए जाने जाते हैं. इनकी उम्र 58 साल है.
- मनोज पांडे, ऊंचाहार (रायबरेली) से विधायक और सपा के बागी नेता हैं. ये लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं. ये साल 2012, 17 और 22 में सपा के टिकट पर विधायक बने. ये ब्राह्मण समाज से आते हैं. अखिलेश सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. सपा के मुख्य सचेतक रहे. ये 2024 में सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुए. इनकी उम्र 58 साल है.
- कृष्णा पासवान, फतेहपुर के खागा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और ये दलित महिला चेहरा हैं. ये कुल चार बार की विधायक रह चुकी हैं. इन्होंने पहला चुनाव 2002 में जीता. इसके बाद 2012, 17 और 22 में जीत दर्ज की. ये SC समाज से आती हैं. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से विधानसभा तक पहुंची हैं. ये जमीनी पकड़ वाली नेता मानी जाती हैं. इनकी उम्र-63 साल है. हाल में फावड़े से नवनिर्मित सड़क को खोद कर काम के गुणवत्ता को चेक करते हुए इनकी एक वीडियो वायरल हुई थी.
- हंसराज विश्वकर्मा, बूथ कार्यकर्ता से मंत्रिमंडल तक का सफर तय करने वाले हंसराज विश्वकर्मा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आते हैं. ये वाराणसी बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं. ओबीसी (विश्वकर्मा समाज) चेहरे के रूप में मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे. पीएम मोदी के चहेते माने जाते हैं. इनकी उम्र 57 साल है.
- कैलाश राजपूत, कन्नौज के तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक हैं. ये लोधी समाज से आते हैं. अखिलेश यादव के गढ़ से बीजेपी के OBC का चेहरा हैं. इनकी उम्र-67 साल है.
- सुरेंद्र दिलेर, मंत्रिमंडल में शामिल सबसे युवा चेहरे हैं. इनकी उम्र मात्र 31 साल है. ये SC समाज से आते हैं. ये अलीगढ़ के खैर विधानसभा सीट से पहली बार 2024 में उपचुनाव जीत कर विधायक बने. राजनीति इनको विरासत में मिली है. इनके दादा किसान लाल दिलेर हाथरस से चार बार सांसद और पांच बार विधायक रहे. इनके पिता राजवीर दिलेर भी हाथरस से सांसद और खैर विधानसभा सीट से विधायक रहे. CM योगी आज साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे , साढ़े चार बजे लोकभवन में कृष्णावतारम फिल्म देखेंगे , राज्यपाल और सभी मंत्री भी फिल्म देखेंगे.
1 ब्राह्मण, 3 OBC और 2 दलित… कौन हैं वो छह नए चेहरे, जिन्हें आज योगी कैबिनेट में मिल सकती है जगह?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



