UP News: 4 घंटे में बुझ गई 2 जिंदगियां… मंगेतर ने लगाई फांसी, युवती ने भी खाया जहर; सगाई के बाद क्यों उठाया ये कदम? – INA

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां सगाई के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगेतर की मौत से आहत होकर युवती ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी. मात्र चार घंटे के अंदर होने वाले पति-पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है. घटना के बाद लोग अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे है.
जानकारी के अनुसार, अचलगंज थाना क्षेत्र वसैनपुर गांव निवासी महेश के 24 वर्षीय बेटे सूरज की शादी मोहद्दीनपुर गांव निवासी संतोष की बेटी कोमल से तय हुई थी. दोनों परिवार की रजामंदी में 16 फरवरी को सूरज और कोमल की सगाई हुई थी. शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी. शादी तय होने से दोनों परिवार में खुशी का माहौल था.
सगाई के बाद युवक ने की खुदकुशी
गुरुवार को दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई जब सूरज ने दोपहर में अपने घर के अंदर फांसी पर लटक कर जान दें दी. इस घटना की सूचना सूरज के घरवालों ने कोमल के परिजनों को भी दी थी. सूचना मिलने पर कोमल अपने परिजनों के साथ सूरज को देखने आई थी. सूरज को देखने के बाद कोमल जब अपने घर पहुंची तो उसने कीटनाशक पी लिया. परिजनों को जब इसका पता चला तो वह कोमल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान कोमल की भी मौत हो गई. अचानक घटी घटना से दोनों परिवार स्तब्ध रह गए.
ये भी पढ़ें:29 साल बाद आगरा के पप्पू को मिला इंसाफ, न खुद रहा-न ही मां-बाप
चार घंटे के अंदर दोनों ने दे दी जान
सूरज के पिता महेश और उनकी पत्नी दोनों शिक्षामित्र हैं. महेश ने घटना के बारे में बताया की सगाई होने के बाद दोनों सूरज और कोमल काफी खुश थे और यह लोग आपस में फोन पर बात भी किया करते थे, लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ की दोनों लोगों ने अपनी जान दे दी. थाना प्रभारी अचलगंज ब्रजेश शुक्ला ने बताया की एक ही दिन में चार घंटे के अंदर दोनों ने अपनी जान दे दी. इसका पता लगाया जा रहा है की घटना का क्या कारण है. थाना प्रभारी ने बताया की दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया की युवक और युवती का अंतिम संस्कार हो चुका है, किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है.
4 घंटे में बुझ गई 2 जिंदगियां… मंगेतर ने लगाई फांसी, युवती ने भी खाया जहर; सगाई के बाद क्यों उठाया ये कदम?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



